Halwa Recipe: पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है गुड़-सौंठ का हलवा, ऐसे बनाएं झटपट

Halwa Recipe: पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है गुड़-सौंठ का हलवा, ऐसे बनाएं झटपट

Halwa Recipe: जब कभी भी कुछ मीठा खाने का मन करता है तो हलवा सबसे पहले दिमाग में आता है। हलवा एक ऐसी मिठाई का रूप है जो पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। हलवा कई प्रकार से बनाया जाता है, जैसे आटे का हलवा, लौकी का हलवा, मूंग का हलवा, गाजर का हलवा आदि। आज हम आपको इस लेख के द्वारा गुड़-सौंठ का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह सर्दियों के दौरान होने वाली वायरल बीमारियों को कम करने और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत मदद करता है।

गुड़-सौंठ का हलवा बनाने की सामग्री:

1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप गुड़
3 बड़े चम्मच देसी घी
1 बड़ा चम्मच सौंठ पाउडर
1 चम्मच बादाम बारीक कटी हुई
1 चम्मच काजू बारीक कटा हुआ
1 चम्मच किशमिश बारीक कटी हुई
1 चम्मच पिस्ता बारीक कटा हुआ

गुड़-सौंठ का हलवा बनाने की विधि:

1. गुड़-सौंठ का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें। गरम घी में आटे को सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून।

2. कम से कम 7 या 8 मिनट तक गुड़ और पानी डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से पकाएं।

3. हलवे के एक सार होने तक अच्छी तरह से चलाते रहे। इसके बाद फिर सौंठ पाउडर डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह से चलाएं।

4. समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें। फिर हलवे के ऊपर सजावट करने के लिए कटे हुए मेवे डालें।

5. गुड़ सौंठ का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। अब सर्दियों के ठंडे-ठंडे मौसम में गरमा गरम हलवे का आनंद लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews