सर्दियों में बच्चे को नहलाने से पहले जान लें ये बातें, बार-बार नहीं पड़ेंगे बीमार

baby names

Winter Child Care Tips : इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों पर कहर बरपा रही है। सर्दी में चलने वाली तेज हवाएं ने लोगों को अंदर से हिला कर रख दी है। ऐसे में लोग इससे बचाव के लिए कई तरीके अपनाते हैं ताकि उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल सके। इसके लिए कई लोग अलाव भी जलाते हैं। साथ ही अपने घर के वातावरण को गर्म बनाए रखने के लिए रूम हिटर लाते हैं। वहीं, जिनके घर में न्यूबॉर्न बेबी है, उनके लिए विंटर सीजन काफी चुनौती भरा होता है। इस मौसम में बच्चों की खास देखभाल करनी पड़ती है ताकि उन्हें सर्दी ना लगे। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको सर्दियों में बच्चों को नहलाने का सही समय और सही तरीका बताते हैं, जिससे बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

baby name

इन बातों का रखें ध्यान

  • सर्दियों में धूप के हिसाब से बेबी को नहलाने का समय चुनें। यह समय 11 से 12 बजे के बीच का होता है। इस दौरान धूप निकली रहती है जिससे बच्चों को ठंड नहीं लगेगी।
  • शिशु को नहलाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। साफ-सफाई बच्चों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कोई भी बैक्टीरिया उनके बॉडी को जल्दी फॉर्म पहुंच जाता है। इसलिए इस चीज का विशेष ध्यान रखें।
  • बच्चों को नहलाने के लिए पानी को गर्म गुनगुना कर लें। गुनगुना पानी बच्चों की बॉडी को गर्माहट प्रदान करता है। इससे पहले आप उसे अपने ऊपर डालकर देख लें कि कहीं पानी ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंड तो नहीं है।
  • जिसके बाद बेबी को धूप दिखाएं ताकि शरीर गर्म रहे। कोशिश करें कि बच्चे को धूप में बैठकर ही तेल मालिश करें।
  • नहाने के बाद बच्चे को तुरंत पोछकर कपड़े पहना देना ताकि सर्द हवाओं से उसे नुकसान ना पहुंचे। बेबी को धूला हुआ कपड़ा ही पहनाएं।
  • जिस प्रकार बड़े डेली रूटीन का पालन करते हैं। उसी प्रकार आप भी बच्चों के लिए एक रूटीन तैयार करें, इसके हिसाब से ही फिर बच्चे का शरीर उस अकॉर्डिंग ढल जाएगा। कोशिश करें कि एक फिक्स्ड टाइम में उसे नहलाएं।
  • अगर आपका बेबी छोटा है तो उसके फीडिंग और सोने के टाइम पर ना नहलाएं। इससे वह इरिटेट हो सकता है। जिस कारण आपको नहलाने में दिक्कत आ सकती है। इस दौरान बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल भी हो जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews