Lemon Peel Benefits: नींबू के छिलके को डस्टबिन में फेंकने के बजाए इस तरह डाइट में करें शामिल, होगा फायदा

Lemon Peel Benefits: नींबू के छिलके को डस्टबिन में फेंकने के बजाए इस तरह डाइट में करें शामिल, होगा फायदा

Lemon Peel Benefits : वैसे तो लोग सालों भर अपनी डाइट में फलों को शामिल रखते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे सीजनल फ्रूट्स होते हैं जो केवल कुछ खास दिनों में ही पाए जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जोकि 12 महीना बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसमें से एक नींबू भी शामिल है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गर्मी का मौसम आते ही लोग इसका सेवन अधिक कर देते हैं, लेकिन लोग इसके छिलको के फायदे नहीं जानने के कारण इसे डस्टबिन में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत काम की हो सकती है क्योंकि आज हम आपको नींबू के छिलके के बहुत सारे उपयोग बताएंगे। जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के साथ-साथ चेहरे के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

जानें फायदे

  • नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व मौजूद होता है। जिसका सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है, जिससे पाचन सुधरता है। वहीं, भोजन के बाद भूख कम लगती है। इसके अलावा, पेक्टिन का सेवन खून की शर्करा स्तर को नियंत्रित करता है और मोटापे को कम करता है।
  • इसके अलावा, नींबू के छिलके से बनी चाय का सेवन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। नींबू के छिलके में पेक्टिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बता दें कि पेक्टिन एक फाइबर है। जिससे आपकी सारी समस्या खत्म हो जाएगी।
  • वहीं, नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जोकि हड्डियों, दांतों, नसों और मांसपेशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल, कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं।
  • बता दें कि नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जोकि एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसलिए यह स्किन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके छिलके त्वचा को हानिकारक रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपके स्किन पर ग्लो आता है और चेहरे का कालापन खत्म हो जाता है। साथ ही टैनिंग की समस्या से भी निजात मिल जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews