Paneer-Besan Cheela: सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी पनीर-बेसन चीला, जानें आसान रेसिपी

Paneer-Besan Cheela: सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी पनीर-बेसन चीला, जानें आसान रेसिपी

Paneer-Besan Cheela : सुबह का नाश्ता आपके दिन की शुरुआत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। एक स्वस्थ और पौष्टिक नाश्ता आपको दिन भर की ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए हमेशा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता करना चाहिए, जिससे पूरी एनर्जी के साथ कार्य करें। इसके लिए प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स युक्त नाश्ते का सेवन करें। तो चलिए आज हम आपको नाश्ते में टेस्टी और हेल्दी पनीर-बेसन चीला बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे आप इजीली बना सकते हैं।

सामग्री

  • पनीर – 1 कप
  • बेसन- 1 कप
  • प्याज – 1 मध्यम
  • हरी मिर्च – 2-3
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • अद्रक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • अजवायन – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के हिसाब से
  • तेल – चीला बनाने के लिए

विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, पनीर, कद्दूकस किया हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अद्रक-लहसुन का पेस्ट, अजवायन, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
  • इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और एक हलका-सा बैटर तैयार करें। बैटर को संघाकर अच्छे से मिला लें, ताकि कोई गांठ न रहे।
  • अब एक नॉनस्टिक तवा को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें।
  • तवा पर तेल गरम होने पर बैटर को तवा में चम्मच की मदद से छोटे चीलों के रूप में डालें। ध्यान दें कि चीले पतली होनी चाहिए।
  • चीलों को दोनों ओर से सुनहरे रंग के होने तक पकाएं। जब चीले ऊपर से सेट हो जाएं, तो उन्हें दौर-दौर बदलते हुए पकाएं।
  • चीले को तवा से निकालें और पेपर टॉवल पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल अच्छी तरह से सूख सके।
  • इसी तरह से बचे हुए चीले बनाएं।
  • पनीर बेसन चीला हॉट होते समय सर्व करें और उन्हें चटनी या केचप के साथ परोसें।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews