Mental Health: आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये आदतें, आज ही करें सुधार

Mental Health: आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये आदतें, आज ही करें सुधार

Mental Health : इन दिनों भागती-दौड़ती भरी जिंदगी का गहरा असर दिमाग पर देखने को मिल रहा है। लगभग सभी लोग तेजी से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। जिस कारण किसी भी काम को करने में दिक्कत उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं भी घर कर रही है। इससे याददाश्त, सोचने की क्षमता, आदि पर प्रभाव पड़ रहा है। इन सभी आदतों से छुटकारा पाना बहुत आवश्यक है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जितना जल्दी हो सके आपको छोड़ देना चाहिए, वरना आप भी दिमागी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये आदतें

  • मेडिकल स्टडी में यह पाया गया है कि लगातार एक जगह पर बैठे रहना दिमाग को बुरी तरह प्रभावित करता है। क्योंकि इससे दिमाग का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे ब्रेन सेल्स प्रभावित होती है। इस आदत को आप जितनी जल्दी हो सके बदलने का प्रयास करें। इसके लिए कंटिन्यू एक जगह ना बैठे रहे, इससे आपको मेंटल हेल्थ के साथ बहुत सारी समस्याएं हो सकती है।
  • पानी की कमी से भी दिमाग पर काफी असर देखने को मिलता है। भरपूर मात्रा में पानी न मिलने के कारण मेमोरी लॉस जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए दिन भर में 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और आपका दिमाग सही तरीके से काम कर पाए।
  • इन दिनों लोग ज्यादा-से-ज्यादा वक्त मोबाइल और लैपटॉप में व्यतीत करते हैं। इससे निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग पर सीधा अटैक करती है, जिससे दिमाग थक जाता है जोकि काफी नुकसानदायक होता है। इसलिए आंखों पर चश्मा लगाकर काम करें या फिर अपने स्क्रीन की ब्राइटनेस को मैन्युअल करके रखें। काम खत्म करने के बाद इन चीजों से दूरी बना लें।
  • लोगों की बदलती जीवन शैली भी मेंटल हेल्थ का कारण है। पहले लोगों के जीवन में मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। जिस कारण वह जल्दी सो जाते थे और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपने कार्य में लग जाते थे, जिससे उनके आंखों की रोशनी भी सही रहती थी, लेकिन आजकल लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं। इसका असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। इस कारण स्ट्रेस भी बढ़ता है और आंखों की रोशनी भी कम होती है। इसलिए इस आदत को जितनी जल्दी हो सके सुधार लें। अन्यथा, यह आगे चलकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  • नींद की कमी लोगों की दिमागी स्वास्थ्य के लिए बड़ा कारण बनकर उभर रहा है। दरअसल, हेल्दी रहने के लिए किसी भी मनुष्य को 8 से 9 घंटे की नींद अवश्य ही लेनी चाहिए, लेकिन आजकल ऐसा नहीं हो पता लोग देर रात तक फोन चलाने के बाद बहुत कम टाइम तक ही सो पाते हैं। जिस कारण उनके आंखों के नीचे काले धब्बे बन जाते हैं। दिन भर थकान महसूस होती है, इससे भी दिमाग धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। इसके साथ ही आपके सोने की क्षमता भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews