Mental Health Tips: क्या आपक भी हैं ओवरथिंकर, इन लक्षणों से लगाएं पता

Mental Health Tips: क्या आपक भी हैं ओवरथिंकर, इन लक्षणों से लगाएं पता

Mental Health Tips : आजकल लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि वह दिमागी तौर पर बीमार रहने लगे हैं। स्टडी के मुताबिक, अधिकांश लोग डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे हैं। कई बार इसका कारण ओवरथिंकिंग भी होता है, जब लोग जरूर से ज्यादा मन में सोचने लग जाते हैं और उसमें खोने लगते हैं। इससे भी दिमाग पर काफी गहरा असर देखने को मिलता है। चलिए आपको उन लक्षणों के बारे में बताते हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि क्या आप भी ओवर थिंक कर तो नहीं है।

इन लक्षणों से करें परेशान

  • अगर आप उन लोगों में से हैं जो जरूरत से ज्यादा किसी भी बात को लेकर दिमाग पर जोर डालते हैं और उसी बात को लगातार कई दिनों तक सोचते रह जाते हैं, तो यह ओवर थिंकर होने का एक बड़ा लक्षण है। जिसका सीधा असर हमारी पर्सनालिटी और मेंटल हेल्थ पर देखने को मिलता है। इससे आप किसी भी निर्णय को लें, पानी में असमर्थ हो जाते हैं।
  • अगर आप कोई भी बात को नेगेटिव लेते हैं, तो यह ओवरथिंकर के एक निशानी होती है। इसके कारण मन में बार-बार नकारात्मक विचार आते हैं, वह अक्सर किसी भी चीज को लेकर उसकी खराब चीज को सोचते हैं और उसे लेकर चिंता करते रहते हैं।
  • यदि आपके अंदर यह लक्षण होता है कि आप किसी भी चीज में परफेक्शन ढूंढते हैं, तो यह आपके लिए बहुत बड़ा लक्षण हो सकता है क्योंकि ओवर थिंकिंग करने वाले लोग हमेशा यह सोचते हैं कि हर काम सही ढंग से हो और उनसे कोई गलती ना हो।
  • अगर आप किसी भी काम को करने से पहले जरूरत से ज्यादा उसके बारे में सोच लेते हैं, तो यह एक ओवर थिंक कर की निशानी होती है। ऐसे में इंसान अक्सर काम शुरू करने से पहले ही सोचने लग जाते हैं। इस कारण उनकी मेंटल हेल्थ पर प्रेशर पड़ता है और वह सही ढंग से सोच नहीं पाते। समय आने पर वह काम भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं।
  • एक ओवर थिंकर की सबसे बड़ी निशानियां होती है कि वह निर्णय लेने में बहुत अधिक समय लेते हैं क्योंकि वह इंसान उसे चीज से जुड़ी हर पहलू को बहुत अधिक गहराइयों के साथ सोते हैं। इससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ता है और वह कोई भी निर्णय को लेने में देर करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews