
Mental Health Tips : आजकल लोग बिजी शेड्यूल के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। जिसका असर मानसिक और शारीरिक तौर पर देखने को मिलता है। परिवार को चलाने की जिम्मेदारी और ऑफिस के काम को साथ-साथ करने के कारण लोग धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार होते चले जा रहे हैं। जिस कारण उन्हें रात में जल्दी नींद भी नहीं आती। फिर सुबह उठकर वह थकान महसूस करते हैं, जिसका असर उनके काम पर भी पड़ता है। इसके अलावा, किसी भी कार्य को करने में उनका मन नहीं लगता।

क्या आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें स्ट्रेस के कारण रात में नींद नहीं आती। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको 5 हेल्दी टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप मानसिक तौर पर स्वस्थ हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…
मेडिटेशन
स्ट्रेस से दूर रहने के लिए इंसान को पर्याप्त नींद लेना अति आवश्यक होता है, लेकिन टेंशन के कारण उन्हें रात में जल्दी नींद नहीं आती और फिर सुबह जल्दी उठने में उन्हें दिक्कत होती है। इसके लिए कोशिश करें कि रात में सोने से पहले 10 से 15 मिनट तक का मेडिटेशन अवश्य करें। इससे आपका ध्यान केंद्रित होगा और आप शांत मन से बिना किसी चिंता के सो सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और आप सुबह एनर्जेटिक फील करेंगे। इससे आपका तनाव भी दूर होगा।
मोबाइल से रहें दूर
आजकल नींद ना आने की वजह और स्ट्रेस बढ़ने का कारण मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स है। इन दिनों लोग इस चीज के इतने ज्यादा आदि हो चुके हैं कि वह सुबह उठने के साथ अपना फोन चलाते हैं और रात में सोने से पहले तक फोन चलाते ही रहते हैं। जिस कारण उनका दिमाग धीरे-धीरे तनाव ग्रस्त हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि रात में बेहतर नींद के लिए सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल को खुद से दूर रख दें। इससे आपका मन शांत होगा और आप चैन की नींद सो सकेंगे। इससे सुबह उठकर आपको फ्रेश फील होगा।
वॉकिंग
इसके अलावा आप तनाव मुक्त होकर पर्याप्त नींद लेने के लिए वॉकिंग कर सकते हैं। अगर आप सुबह उठकर डेली आधे घंटे भी चलते हैं या फिर समय की कमी के कारण सुबह ना टहल पाए, तो रात में अवश्य 15 से 20 मिनट खाने के बाद टहलें। इससे पाचन क्रिया भी मजबूत होगी और आप का मन डिस्ट्रक्ट होगा, इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
पानी पिएं
काम का प्रेशर और परिवार की जिम्मेदारी को एक साथ मैनेज कर पाना काफी चैलेंजिंग काम होता है। ऐसे में स्ट्रेस का होना स्वाभाविक है। इसकी मुख्य वजह खान-पान में गड़बड़ी और पानी की कमी भी मानी जाती है। इसका असर नींद पर भी देखने को मिलता है। इसलिए कोशिश करें कि दिन भर में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पिएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और आप भरपूर नींद ले पाएंगे, जिससे आपकी थकान कम होगी।
खानपान में बदलाव
अच्छी और चैन की नींद सोने के लिए आपको सबसे पहले अपने खान-पान में बदलाव करना होगा। अक्सर लोग बाहर जाकर स्ट्रीट फूड खाते हैं, जिसे वह अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर लेते हैं। जिसका असर मानसिक और शारीरिक तौर पर देखने को मिलता है। इसलिए अगर आप भी स्ट्रीट फूड रोज खाते हैं, तो उससे उचित दूरी बना लें। कोशिश करें कि घर का बना हुआ सेहतमंद खाना खाएं, इससे आप भरपूर नींद ले पाएंगे। इसके साथ ही आपका स्ट्रेस भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि हेल्दी डाइट मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

