
Mental Health Tips : अधिकतर समय लोग अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ बैलेंस नहीं कर पाते, जिसका असर उनके दिमाग पर देखने को मिलता है। समय के साथ वह धीरे-धीरे चिड़चिड़ेपन का शिकार होने लगते हैं। इससे उन्हें स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंजायटी जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में बार-बार उनका मन भटकने लगता है और वह कोई भी निर्णय ले पाने में असमर्थ हो जाते हैं। जिस कारण उनकी डेली रूटीन पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। अगर आपका मन भी बार-बार भटक रहा है और आप किसी एक चीज में ध्यान नहीं लग पा रहे, तो आज के आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे मेंटल हेल्थ टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये 5 टिप्स
- अगर आपका मन बार-बार चीजों को लेकर भटक रहा है, तो आपको हर रोज खुद के लिए थोड़ा सा टाइम निकाल कर मेडिटेशन करने की जरूरत है। इससे आप किसी भी कार्य में ध्यान लगा सकते हैं। साथ ही इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और मेंटली आप फिट भी हो सकेंगे।
- आप अपनी डेली डाइट में काफी या चाय को शामिल कर सकते हैं। इससे मन को थोड़ा आराम मिलता है और आप किसी भी निर्णय को ले पाने में समर्थ हो जाते हैं। इससे आपका ध्यान भी केंद्रित होता है और मन बार-बार नहीं भटकता है। साथ ही किसी भी काम में ध्यान लगता है।
- स्ट्रेस से निजात पाने के लिए आप सुबह से लेकर रात तक के लिए एक रूटीन तैयार करें। जिसे समय के अनुसार फॉलो करें। इससे आप बहुत आसानी से ऐसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और आपका मन भी हेल्दी बना रहेगा। इससे आप स्ट्रेस एंजायटी और डिप्रेशन जैसी समस्या से कोसो दूर रहेंगे।
- इन दोनों मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है। इसलिए सबसे पहले आपको खाने पीने की चीजों में बदलाव करने की जरूरत है। आप बाहर का स्ट्रीट फूड खाने के बजाय घर में बने हेल्दी फूड्स खाएं। इसके अलावा, आप अपनी डाइट में फ्रूट्स, ड्राई फ्रूट्स, जूस आदि को शामिल कर सकते हैं, जिससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहेंगे।
- मेंटली रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। कोशिश करें कि रात 10 बजे तक सो जाएं और 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेकर सुबह उठ सके। क्योंकि जब नींद पूरी होगी तो आपका मन बार-बार इधर-उधर नहीं भटकेगा और ना ही आपको मानसिक तनाव महसूस होगा।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

