Mental Health Tips: माइंडफुलनेस को बनाएं डेली लाइफ का हिस्सा, स्ट्रेस से मिलेगा छूटकारा

'यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ' की एक स्टडी के मुताबिक, माइंडफुलनेस यानी वर्तमान पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
Mental Health Tips: माइंडफुलनेस को बनाएं डेली लाइफ का हिस्सा, स्ट्रेस से मिलेगा छूटकारा

Mental Health Tips : आजकल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बिना कई लोगों की दिनचर्या अधूरी लगती है। जिम में या खुली हवा में एक्सरसाइज करते समय ईयरफोन का उपयोग करना आम हो गया है, क्योंकि यह लोगों को काम में फोकस करने में मदद करता है। वहीं, खाना खाते समय टीवी देखना भी एक आम आदत है, लेकिन इसका असर पाचन पर पड़ सकता है। बता दें कि एक साथ कई काम करने की आदत को मल्टीटास्किंग भी कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

मेंटल हेल्थ प्रॉबल्म्स होंगे दूर

‘यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ’ की एक स्टडी के मुताबिक, माइंडफुलनेस यानी वर्तमान पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, जब आप फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और उसे माइंडफुल तरीके से करते हैं, तो यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव असर डालता है। जब आप किसी भी काम को पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करके करते हैं, तो यह एक तरह की साधना या मेडिटेशन की तरह काम करता है। माइंडफुलनेस के अभ्यास से मन की शांति, तनाव को कम किया जा सकता है। इससे एंग्जाइटी, डिप्रेशन जैसे मेंटल हेल्थ प्रॉबल्म्स दूर रहते हैं।

बनाएं डेली लाइफ का हिस्सा

  • दिन की शुरुआत एक माइंडफुल तरीके से करें। सुबह उठते ही कुछ गहरी सांसें लें और अपने दिन के बारे में सोचें।
  • खाना खाते समय पूरी तरह से खाने पर ध्यान दें। किसी भी बाहरी डिस्ट्रैक्शन से बचें।
  • मल्टीटास्किंग से बचें और अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें।
  • रोजाना कुछ समय के लिए मेडिटेशन करें। शुरू में 5-10 मिनट से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।
  • जब भी आप तनाव महसूस करें, अपनी सांसों पर ध्यान दें। गहरी सांस लें, इससे आपको आराम मिलेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews