Mental Health Tips: बार-बार मूड होता है स्विंग, इन 4 तरीकों से करें इसे कंट्रोल

Mental Health Tips: बार-बार मूड होता है स्विंग, इन 4 तरीकों से करें इसे कंट्रोल

Mental Health Tips : आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल में खुद को मेंटल रूप से स्वस्थ रख पाना एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है, क्योंकि प्रोफेशनल करियर में अक्सर उतार-चढ़ाव बना ही रहता है। इसके साथ ही परिवार की जिम्मेदारी लोगों के मानसिक तनाव को बढ़ा देती है। जिस कारण लोग धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। कई बार लोगों में मूड स्विंग्स की समस्या देखने को मिलती है। उन्हें बात-बात पर गुस्सा आना, कभी खुश हो जाना, तो कभी रूडली किसी से बिहेव करना। अगर आपको भी यह लक्षण नजर आते हैं, तो आपको आज के आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मानसिक तौर पर शांति पा सकते हैं। साथ ही मेंटली खुद को फिट रख सकेंगे।

एक्सरसाइज

  • अगर आपका भी मिनट में मूड स्विंग होता है, तो आप रोजाना कुछ देर समय निकाल कर एक्सरसाइज करें। इससे आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर फायदा मिलेगा।
  • इसके लिए आप वॉकिंग, जॉगिंग, योग, व्यायाम, साइकलिंग, स्विमिंग, मेडिटेशन जो भी पॉसिबल हो कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग दुरुस्त होता है और आप किसी भी फैसले को ले पाने में समर्थ हो जाते हैं।
  • इसके साथ ही आपका मूड स्विंग की समस्या भी खत्म हो जाती है क्योंकि वर्कआउट करने से बॉडी में हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं, जिससे दिमाग को रिलैक्स मिलता है।

नींद

  • अगर आपका मूड बार-बार स्विंग हो रहा है। इसके अलावा, आप चिड़चिड़ापन का शिकार हो चुके हैं, तो आपको नींद के साथ समझौता नहीं करना चाहिए, बल्कि समय से सोकर टाइम से उठने का प्रयास करें।
  • कोशिश करें कि सोने से एक घंटा पहले मोबाइल दूर रख दें। कम-से-कम 9 घंटे की नींद अवश्य लें। इससे दिन भर की थकान, सिर दर्द और पाचन संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।
  • इन सभी चीजों के कारण ही इंसान को गुस्सा आता है, लेकिन अगर आप भरपूर नींद लेते हैं तो इससे बॉडी में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे आप मेंटली तौर पर फिट हो पाते हैं।

रेस्ट

  • कई बार बॉडी काम करते-करते थक जाती है, जिस कारण इंसान का चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और यह एक बड़ी वजह हो सकती है जब आपका काम में मन नहीं लगता है।
  • इसलिए कोशिश करें कि अपनी बॉडी को सप्ताह में एक दिन अवश्य रेस्ट दें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।
  • इसके साथ ही दिमाग को रिलैक्सेशन मिल पाएगा। ऐसा करने से आपका मूड स्विंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी और आप एक हैप्पी लाइफ स्पेंड कर पाएंगे।

शेयर

  • अगर आपका मूड छोटी-छोटी बातों पर स्विंग होने लगता है तो कोशिश करें कि आप किसी ऐसी दोस्त से बात करें जो आपको समझता हो। अक्सर अपनी बातें शेयर करने से दिमाग थोड़ा हल्का होता है।
  • आपको इस दौरान ध्यान रखना है कि जो लोग नेगेटिव बातें करते हो उनसे बचकर रहना है, इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। वहीं, पॉजिटिव लोग अपने मोटिवेशन से आपको चिंता, तनाव जैसी चीजों से बाहर निकलने में मदद करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews