Mental Health Tips: हर उम्र में दिमाग को तेज रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, याददाश्त होगी मजबूत

Mental Health Tips: हर उम्र में दिमाग को तेज रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, याददाश्त होगी मजबूत

Mental Health Tips : कुछ लोग बचपन से ही दिमागी तौर पर काफी तेज होते हैं, तो कुछ लोग काफी कमजोर होते हैं। ऐसे में उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं लग पाता। इसके लिए वह कई तरह के फूड्स खाते हैं। कई बार या काम नहीं कर पाता और आप कमजोर दिमाग के कारण जीवन में कुछ अच्छा नहीं कर पाते, लेकिन अब आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आज के आर्टिकल में हम आपको दिमाग तेज करने की कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपना कर आप अपने कमजोर याददाश्त को तेज कर सकते हैं और जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • कई बार ऐसा भी देखा गया है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की सलाह होती है कि आप अपने दिमाग को तेज करने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाएं। इससे आपको तेजी से इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा।
  • मेडिकल स्टडीज में या पाया गया है कि कमजोर दिमाग की मुख्य वजह नींद की कमी भी होती है। आजकल लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से इतनी ज्यादा दोस्ती बढ़ा चुके हैं कि वह समय पर खाना समय पर सोना भूल गए हैं जोकि उनके लिए हार्मफुल हो सकता है। इसलिए आपको अपने दिमाग को तेज करने के लिए कम से कम 9 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।
  • इसके अलावा, आप अपने दिमाग को तेज करने के लिए पहेली, शतरंज, कैरम बोर्ड जैसे इंडोर गेम्स भी खेल सकते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और आप किसी भी चीज को आसानी से कैच करने में समर्थ हो जाते हैं। साथ ही कोई भी फैसला आसानी से ले पाने में समर्थ हो सकते हैं।
  • मेडिकल स्टडीज के मुताबिक, आजकल लोगों के गलत खान-पान के कारण उनका दिमाग कमजोर होता जा रहा है। जिस कारण उनकी याददाश्त भी कम होती जा रही है। इससे बचने के लिए आपको मैग्नीशियम युक्त आहार के अलावा घर की बनी सेहतमंद चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डेली रूटीन में हरी पत्तेदार सब्जी, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, आदि शामिल कर सकते हैं।
  • वहीं, मेडिटेशन को दिमाग तेज करने का सबसे अच्छा मूल मंत्र माना जाता है। आपको खुद के लिए थोड़ा सा वक्त निकाल कर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इससे आप दिन भर एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ मेंटली तेज होंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews