
Mental Health Tips : आजकल लगभग हर इंसान तनाव का शिकार होता है। जिसकी वजह अलग-अलग हो सकती है, लेकिन इसका प्रभाव तो सभी इंसान पर लगभग बराबर ही देखने को मिलता है। डिप्रेशन तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। जिसके कारण कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो रही है। दरअसल, हमारे शरीर में डिप्रेशन के कारण जितनी प्रतिक्रियाएं होती है, उसे कंट्रोल करने का काम कोर्टिसोल हार्मोन करता है और शरीर में इसका स्तर बढ़ने के कारण डिप्रेशन बढ़ने लगता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको तनाव से बचने के कुछ उपाय बताते हैं।

जानिए इससे बचने के उपाय
- इन दोनों 100 में से 95 प्रतिशत लोग मोबाइल, लैपटॉप के आदि हो चुके हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारे दिमाग पर गहरा असर पड़ रहा है, क्योंकि अक्सर लोग सोने से पहले मोबाइल चलाते हैं। यह आदत उनके लिए तनाव का कारण बन रही है। दरअसल, इन गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी नींद को बुरी तरह से प्रभावित करती है। कंटिन्यू फोन चलाने से दिमाग एक्टिव रहता है, जिससे बॉडी में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है। इससे स्ट्रास की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और धीरे-धीरे लोग इसके शिकार हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें की जरूरत न पड़ने पर मोबाइल से उचित दूरी बनाकर रखें।
- स्ट्रेस बढ़ाने का यह भी कारण है कि लोग रात में लेट से सोते हैं और सुबह देर से जागते हैं। जिस कारण उनका दिमाग प्रॉपर तरीके से काम नहीं कर पाता और ओवरलोड होने के कारण स्ट्रेस बढ़ता चला जाता है। इसलिए सुबह उठकर ध्यान करें, योग करें या फिर मेडिटेशन करें। यह आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी लेकर आएगा। इससे आपकी बॉडी को रिलैक्स फील होगा और आप डिप्रेशन के शिकार नहीं होंगे।
- कई बार लोग प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ मैनेज नहीं कर पाते। जिस कारण वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए उन्हें ऑफिस की टेंशन को वहीं पर छोड़कर आना चाहिए। घर में थोड़ी देर रिलैक्स करने के बाद परिवार के साथ वक्त बिताएं। बड़े-बुजुर्गों, पार्टनर से बातचीत करें। इसके अलावा, आप अपने बच्चों के साथ भी कहीं बाहर टहलने या फिर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका माइंड फ्रेश होगा और आप तनाव मुक्त होंगे।
- वहीं, लोग तनाव का शिकार इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उनके खान-पान में काफी चेंजेस आ चुका है। इसलिए सबसे पहले आपको तनाव से छुटकारा पाने के लिए अपने खान-पान को दुरुस्त करना होगा। इसके लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं, जिससे आपका आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो। इसके अलावा, आप प्रॉपर नींद ले सकें, जिससे टेंशन कम हो सके। आप खट्टे फल और पत्तेदार सब्जियां भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि यह भी तनाव से राहत दिलाते हैं।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

