स्ट्रीट फूड बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल हेल्थ के लिए होता है खतरनाक, जानें यहां

स्ट्रीट फूड बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल हेल्थ के लिए होता है खतरनाक, जानें यहां

Oil Used in Making Street Food is Dangerous for Health : स्ट्रीट फूड की बातें सुनते ही हर किसी के मन में स्वादिष्ट और चटपटे खाने जैसे चाट, पानी पूरी, चाऊमीन, पिज्जा, पास्ता, चाट, पकौड़े, रोल, और बर्गर आदि की तस्वीरें खुद ब खुद आ जाती हैं। इनकी दुकानें आपको हर गली-मोहल्ले में मिल जाएगा। इन्हें खाने का एक अलग ही मजा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है।

शरीर के लिए नुकसानदायक

  • स्ट्रीट फूड बनाने के लिए रिफाइंड और हाईली प्रोसेस्ड ऑयल का इस्तेमाल होता है। बता दें कि इसमें हार्ड हेल्थ कोडिन्ग, ट्रांस फैट्स होते हैं। दरअसल, रिफाइंड और हाईली प्रोसेस्ड ऑयल को बार-बार गरम करना, ठंडा करना बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है।
  • इसमें उपयोग किए जाने वाले तेल में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है और यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देता है।
  • तेल को बार-बार गरम करने से उसमें हानिकारक रसायन एडलेहाइड उत्पन्न होता है जोकि कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि स्ट्रीट फूड को कम-से-कम खाएं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews