स्वास्थ्य के लिए वरदान है पीपल का पत्ता, जानें इसके 6 फायदें, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको पीपल का पत्ता अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको इसके 6 फायदे बताएंगे, साथ ही इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से यहां...
Peepal Leave Benefits

Peepal Leave Benefits : आज हम आपको बताएंगे, जो कि आयुर्वेद में विशेष महत्व रखता है। इसका नाम पीपल है, जिसके पत्तों का सेवन करने से स्वास्थ्य को अनेक लाभ पहुंचता है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण सेहत को लेकर हर एक इंसान चिंतित रहता है। खान-पान में उचित पोषक तत्वों की कमी के कारण बहुत सी बीमारियां घर कर जाती है, जिससे बचने के लिए लोग मेडिकल ट्रीटमेंट अपनाते हैं। इसके अलावा, घर पर देसी आयुर्वेदिक नुस्खे भी अपनाना पसंद करते हैं।

कुछ लोग दवाइयां की अपेक्षा घर पर तैयार किए गए नुस्खे को आजमाना पसंद करते हैं, इसलिए वह तरह-तरह के चीजों को डेली डाइट में शामिल कर लेते हैं।

पीपल का पत्ता

पीपल के पेड़ की बात करें, तो हिंदू धर्म में इस पूजा भी जाता है। इसके पत्ते, छाल, फल और जड़ें औषधि गुणों से भरपूर होते हैं। कई दवाइयां में इनका इस्तेमाल भी किया जाता है। यदि आप इसके पत्ते को उबालकर कर पीते हैं, तो आपको सभी बीमारियों से कोसो दूर रहेंगे, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें टैनिन, फाइकोसाइएनिन और फाइटोकेमिकल्स मौजूद है, जिससे शरीर को बेहतर लाभ मिलता है।

जानें 6 फायदे

  • यदि किसी को हार्ट संबंधी समस्या है, तो वह पीपल के पत्ते को उबालकर रोजाना पी सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें रोजाना पीपल के पत्ते को उबालकर पीना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो खून में शुगर लेवल को मेंटेन रखता है।
  • यदि आप कब्ज या पेट संबंधी किसी अन्य समस्या से परेशान है, तो वह भी पीपल के पत्ते को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे राहत मिलेगी।
  • त्वचा संबंधित बीमारियों के लिए भी पीपल का पत्ता रामबाण इलाज माना जाता है। इसे पानी में अच्छे से उबालकर पीने से शरीर पर होने वाले फोड़े-फुंसी, खुजली, रैशेज, आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में चल रही टेंशन, तनाव, डिप्रेशन, आदि से छुटकारा पाने के लिए भी पीपल का पत्ता बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका चाय बनाकर पीने से मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही दिमाग को शांति मिलती है।
  • बदलते मौसम के साथ शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में यदि इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो, तो बीमार होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए पीपल के पत्तों को रोजाना पिएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • पीपल के पत्ते को आप रोजाना उबालकर सुबह सोकर उठने के बाद पी सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप इन पत्तों का काढ़ा बनाकर या चाय बनाकर भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
  • इन पत्तों से लेप तैयार करके स्कीन या शरीर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। इससे त्वचा संबंधी बीमारियां खत्म होंगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews