घर पर तैयार करें ये Healthy Juice, सेहत के साथ त्वचा को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे बनाने की आसान विधि

घर पर तैयार करें ये Healthy Juice, सेहत के साथ त्वचा को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Healthy Juice : अपनी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए लोग तरह-तरह के जूस पीते हैं। दरअसल, हेल्दी जूस का प्रचलन कोरोना काल आने के बाद से इस कदर बढ़ गया कि लोग अपने इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने के लिए अपनी डेली डाइट में शामिल कर रहे हैं। इससे भरपूर नींद होने के साथ-साथ स्ट्रेस भी कंट्रोल होता है और माइंड रिलैक्स हो जाता है। इसका असर चेहरे पर भी देखने को मिलता है, लेकिन इसके लिए आपको शॉप से जूस लाने की जरूरत नहीं क्योंकि जब आप इसे घर पर तैयार करके पी सकते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसका नियमित सेवन करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं।

गाजर और धनिया का जूस

दरअसल, आज हम आपको गाजर और धनिया का जूस के बारे में बताइए जोकि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। गाजर में विटामिन A, C और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जबकि धनिया में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

जानें इसके फायदे

  • पाचन: गाजर-धनिया का जूस पाचन सुधारने में मददगार होतता है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन को संतुलित बनाए रखती है।
  • वजन कंट्रोल: गाजर-धनिया का जूस वजन नियंत्रण में मदद करता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।
  • विटामिन और मिनरल्स की आपूर्ति: बता दें कि गाजर-धनिया का जूस विटामिन ए, सी, के, बी6 और बी12 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • चर्बी कम करना: इन दोनों के जूस को डेली पीने से शरीर की चर्बी को कम किया जा सकता है।
  • स्वस्थ त्वचा: इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और धनिया में विटामिन C की अच्छी मात्रा बाल और स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा में चमक आती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य: इस जूस में मौजूद विटामिन C और अन्य पोषक तत्व स्ट्रेस को कम करने में मददगार होता है।

जानें बनाने की विधि

  • गाजर – 2-3 मीडियम आकार के
  • धनिया पत्ती – कटी हुई-2  टेबलस्पून
  • पानी – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – स्वादानुसार

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले गाजर को धो कर छिल लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर धनिया पत्तियों को भी अच्छे से धो लें।
  • अब एक ब्लेंडर में गाजर के टुकड़े, धनिया पत्ती और पानी डालें।
  • ब्लेंडर को चालू करें और सभी को अच्छे से ब्लेंड करें, जब तक गाजर और धनिया पत्ती पूरी तरह पीस नहीं जाती।
  • अब इस जूस को साफ कप में निकालें।
  • इसमें नमक और चीनी को स्वादानुसार डालकर मिला लें।
  • आप इसमें नींबु का रस भी डालकर पी सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews