Onion Peel Benefits: प्याज के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी के राज, ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

Onion Peel Benefits: प्याज के छिलकों में छिपे हैं ब्यूटी के राज, ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

Onion Peel Benefits : प्याज हर किचन में आसानी से पाया जाता है जोकि पोषणीय गुणों के लिए जाना जाता है। यह न केवल खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसमें विटामिन C, क्वरसेटिन, फोलेट और अन्य मिनरल्स भी होते हैं, जो हमारे लिए शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। प्याज को लोग सलाद, सब्जी, सूप, चटनी, आदि तरीकों से इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम इसके छिलके को कचरे में फेंक देते हैं क्योंकि हमें यह नहीं पता होता कि प्याज के छिलकों का भी बहुत सारा फायदा होता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानिए इससे होने वाले फायदे

  • प्याज के छिलकों का इस्तेमाल डैंड्रफ को दूर भगाने के लिए किया जाता है। इसके लिए आपको छिलके को पानी के साथ उबालना है। इसके बाद इसी पानी से आपको हेयर वॉश करना है। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी। साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाएगा।
  • यदि आपका गला खराब हो गया है, तो आप प्याज के छिलकों को गर्म पानी में उबालकर पी सकते हैं। जिससे आपकी यह समस्या चुटकियों में खत्म हो जाएगी।
  • प्याज के छिलकों से स्कीन पर होने वाले दाग-धब्बे आसानी से मिट जाते हैं। इसके लिए प्याज के छिलकों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल और हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब उस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगा लें, जिसे आप मिटाना चाहती हैं। यह बहुत ही कम समय में आपको बेहतर रिजल्ट्स देगा।
  • इसके अलावा, आप प्याज की छिलके का मसाला भी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको बहुत सारे प्याज के छिलकों को स्टोर करना है। अब इस पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें और इस धूप में कड़ा होने तक छोड़ दें। जब छलके पूरी तरह से सुख जाएं, तो इसे मिक्सी में पीस लें। अब इस पाउडर को आप मसाले के रूप में यूज कर सकती हैं।
  • प्याज के छिलके स्किन एलर्जी से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आप इन छिलकों को रातभर पानी में भीग कर छोड़ दें और सुबह उठकर इसी पानी से मुंह धोएं। ऐसा आप रोज कर सकती हैं। जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लग जाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews