सर्दियों के मौसम में त्वचा को मुलायम बनाए रखता है तिल का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा को मुलायम बनाए रखता है तिल का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

Seasome Oil Benefits: सर्दियों के मौसम में त्वचा, बाल संबंधित समस्याओं के साथ-साथ शरीर में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती है। शरीर के दर्द के लिए तेल को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। बालों में लगाने के साथ-साथ शरीर में मालिश करने के लिए कई प्रकार के तेलों का उपयोग किया जाता है। उन्हीं में से एक है तिल का तेल, इस तेल का उपयोग कई चीजों के लिए किया जाता है।

तिल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के कई रोगों को ठीक करते हैं। यह तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद जाता है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है और चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा तिल के तेल से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

फटे होठों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या बहुत आम है। होठों को हमेशा मुलायम बनाए रखने के लिए उंगली की मदद से रोजाना सोने से पहले अपने होठों पर तिल का तेल लगाएं। इस तेल को होठों पर लगाने से कुछ ही दिनों में होंठ मुलायम हो जाते हैं।

त्वचा को बनाए सॉफ्ट

तिल के तेल में कई फैटी एसिड पाए जाते हैं जैसे ओलेक, स्टीरिक और लिनोलेक आदि। यह सारे एसिड त्वचा को मुलायम बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भी होते हैं जो फाइन लाइन और झुरी को दूर करने में मदद करते हैं।

फटी एड़ियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अक्सर एड़ी फटने की समस्या होती है। ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को तिल का तेल गर्म करें और एड़ियों पर लगाएं, तेल लगाने के बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से जल्द ही फटी एड़ियों से छुटकारा मिलता है, दो-तीन हफ्तों में एड़ियां मुलायम हो जाती है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

सर्दियों के मौसम में सर्दी जुकाम जैसी कई बीमारियां होने लगती है। इसलिए ज्यादातर तिल के तेल का सेवन सर्दियों के मौसम में किया जाता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है उन्हें तिल के तेल का सेवन जरूर करना चाहिए। तिल के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बेकार कोलेस्ट्रॉल यानी LDL के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

हड्डियों को रखें मजबूत

सर्दियों के मौसम में दर्द को कम करने के लिए और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए तिल के तेल की मालिश करनी चाहिए। तिल के तेल में कैल्शियम, आयरन पाया जाता है, जिस वजह से इसकी मालिश करने से गठिया की समस्या दूर होती है। अगर तिल के तेल को गर्म करके शरीर के दर्द वाले हिस्से पर मालिश की जाए, तो इससे दोगुना फायदा मिलता है।

फटी एड़ियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अक्सर एड़ी फटने की समस्या होती है। ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात को तिल का तेल गर्म करें और एड़ियों पर लगाएं, तेल लगाने के बाद मोजे पहन लें। ऐसा करने से जल्द ही फटी एड़ियों से छुटकारा मिलता है, दो-तीन हफ्तों में एड़ियां मुलायम हो जाती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews