हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। स्किन को हेल्दी रखना है तो उसे धूप और मिट्टी से बचाकर रखना जरूरी होता है। धूप में ज्यादा देर रहने वालों को डॉक्टर्स हमेशा सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। धूप में सीधे निकलना हो या कार में बैठकर निकलना हो, सनस्क्रीन लगाने की हिदायत हमेशा दी जाती है।

यह भी पढ़े.. असहनीय हो रहा है बाल तोड़ का दर्द, इन नुस्खों से पाएं दर्द से छुटकारा

ये माना जाता है कि सनस्क्रीन धूप में मौजूद यूवी रेज से स्किन को बचाती हैं, जिसकी वजह से स्किन कई मुश्किलों से बच जाती है।हालांकि अब एक नई स्टडी में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनके बारे में स्किन एक्सपर्ट डॉ. किरण ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है।

खून में मिलते हैं हानिकारक रसायन

डॉ. किरन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यूएस फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन के अध्ययन के आधार पर ये जानकारी शेयर की है, जिसके मुताबिक सनस्क्रीन में एवोबेनजोन, ऑक्सीबेनजोन, ऑक्टोक्रिलीन, होमोसैलेट, ऑक्टाइल सैलिसिलेट और ऑक्टिनोक्सेट नाम के कुछ रसायन मौजूद होते हैं। ये कैमिकल स्किन में भी एब्जॉर्ब हो जाते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। शरीर में बहते खून में घुल कर ये कैमिकल ब्लडस्ट्रईम तक चले जाते हैं।

कैसी सनस्क्रीन लगाएं?

डॉ. किरण ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि किस तरह की सनस्क्रीन त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। साथ ही ये जानकारी भी दी कि किस तरह के सनस्क्रीन लगाए जाने चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन स्किन के लिए हमेशा फायदेमंद होती है इसी तरह की सनस्क्रीन लगाई जाना चाहिए।

घरेलू सनस्क्रीन भी है फायदेमंद

अगर आप घर पर सनस्क्रीन बनाकर चेहरे पर लगा सकें तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। घर पर बनी सनस्क्रीन पूरी तरह ऑर्गेनिक होगी। जो चेहरे के साथ साथ ब्लड स्ट्रीम को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। बादाम, नारियल, शी बटर, रेस्पबेरी के बीजों का तेल, गाजर के बीजों का तेल और कुछ मिनरल्स मिलाकर आप आसानी से घर में ही सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं।