Skin Care Tips: घर पर आसानी से करें फेशियल, इन 6 टिप्स की मदद से पाएं निखरी त्वचा

Skin Care Tips: घर पर आसानी से करें फेशियल, इन 6 टिप्स की मदद से पाएं निखरी त्वचा

Skin Care Tips : महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर काफी ज्यादा पॉज़ेसिव रहती हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स अपने चेहरे पर अप्लाई करती हैं जोकि कुछ समय तक उनके चेहरे पर निखार ला सकता है। इसके कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। वहीं, किसी भी फंक्शन में जाने से पहले पार्लर जाती है, यहां वह महंगे फेशियल करवाती है लेकिन कई बार फेशियल करना उनके लिए काफी महंगा पड़ जाता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको घर पर आसानी से फेशियल करने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें आपको फॉलो करना है, इससे आप स्किन की चमक को बरकरार रख सकती है और यह बिल्कुल भी महंगा नहीं होता।

क्लींजिंग

चेहरे को साफ करना बहुत महत्वपूर्ण है। साफ चेहरा त्वचा के लिए जरूरी होता है क्योंकि यह स्किन को हेल्दी रखता है। इसके लिए आपको डेली क्लींजिंग करें। यानी दिन में दो बार सुबह और रात क्लींजर का इस्तेमाल करके चेहरे को साफ करें। इससे मेकअप, धूल और अन्य कचरे को हटाया जा सकता है।

एक्सफोलिएशन

एक्सफोलिएशन: हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करके डेड स्किन को हटाएं। इसके लिए आप दही, फर्मेंटेड चावल का पानी एक्सफोलिएंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक उपाय होते हैं। इससे चेहरा चमकदार हो जाता है।

भाप

बता दें कि भाप लेने से चेहरे पर रोमछिद्र खुलते हैं, जिससे त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल निकल जाता है। यह त्वचा को साफ और खूबसूरत बनाता है। भाप लेने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। इस दौरान ध्यान दें कि भाप का पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए या फिर लंबे समय तक भाप ना लें।

मसाज

मसाज त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होती है। यह न केवल त्वचा को ठंडा करती है, बल्कि उसमें ताजगी भी लाती है। बता दें कि मालिश करने से तनाव कम होता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियाँ और फाइन लाइन्स कम होती हैं। इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे त्वचा को आवश्यक पोषण पहुंचता है। इसके लिए आप अच्छे तेल या मॉइस्चराइज़र का उपयोग कर सकते हैं।

मास्क

आप अपनी त्वचा में निखार लाने के लिए मास्क लगा सकती है जोकि स्किन को पोषण प्रदान करता है। आप नींबू और शहद मास्क, दही और शहद मास्क, फल मास्क (केला या पपीता), एलोवेरा और शहद मास्क, अंडे का मास्क, खमीर और दही व्हीप्ड क्रीम मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

टोनर

टोनर त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका उपयोग स्किन को हाइड्रेट करने के लिए किया जाता है। बता दें कि टोनर का इस्तेमाल त्वचा के pH स्तर को संतुलित करने और रंगत निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप गुलाब जल, एप्पल साइडर विनेगर, ट्री ऑयल, ग्रीन टी, एलोवेरा, आदि का यूज कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews