Skin Care : बारिश में इस तरह करें अपनी त्वचा की देखभाल

Skin Care : बारिश में इस तरह करें अपनी त्वचा की देखभाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश (Rains) का मौसम आ गया है और लंबी तपती गर्मी के बाद हम सभी इन रिमझिम फुहारों का आनंद ले रहे हैं। इस मौसम में जहां हम चटपटे व्यंजनों का लुत्फ लेते हैं, वहीं लॉन्ग ड्राइव और घूमने फिरने का भी भरपूर मजा उठाते हैं। लेकिन इस मौसम में हमें एक्स्ट्रा केयर की भी जरूरत पड़ती है।

बारिश में हमें अपनी स्किन केयर (skin care) को लेकर केयरफुल होने की जरूरत है। मौसम में बदलाव का असर हमारी त्वचा पर सबसे पहले पड़ता है। खासकर बारिशों में तो इंफेक्शन और खुजली जैसी समस्याएं आम हैं। हवा में बढ़ी हुई नमी के कारण त्वचा चिपचिपी और बेजान सी हो जाती है। ऑयली स्किन वालों के लिए ये मौसम खास तकलीफदेह होता है। ऐसे में हम थोड़ी सी अधिक देखभाल से अपनी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रख सकते हैं।

  • स्किन की सफाई का पूरा ध्यान रखें। बारिश में गंदगी के कारण ज्यादातर बीमारियां फैलती हैं। अपने चेहरे के साथ हाथ पैरों को भी समय-समय पर साफ करते रहें। अपनी स्किन को सूट करने वाले फेस वॉश से दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोएं। आप वाटरप्रूफ क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • स्किन का माइश्चर बनाए रखें। हफ्ते में कम से कम दो बार एक्सफोलिएट करें। अगर फ्रूट एक्सट्रैक्ट से बने फेस वाश का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपको केमिकल्स से बचाएगा।
  • बारिश के मौसम में नमी ज्यादा रहती है और इस कारण रोमछिद्र भी ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में पिंपल होने की संभावना अधिक रहती है। आप चाहें तो किसी अच्छे एंटी-बैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। टोनर के तौर पर रोजवॉटर भी एक अच्छा विकल्प है।
  • गर्मियों में तो हम खूब पानी पीते हैं लेकिन बारिश आते ही पानी की मात्रा कम हो जाती है। ऐसी गलती न करें। पानी आपको अंदर तक हाइड्रेट रखेगा और इसका सीधा असर स्किन पर दिखेगा। बारिश में रूखी त्वचा पर जोजोबा ऑइल, दही, शहद मिलाकर लगाया जा सकता है। हफ्ते में तीन बार बादाम का पेस्ट और शहद मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आएगा।
  • त्वचा की चिपचिपाहट दूर करने के लिए अच्छे क्लिंजर का इस्तेमाल करें। शहद और नीबूं एक अच्छे क्लिंजर का काम करता है। बारिश में भी हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।
  • हेवी मौइश्चराइजिंग क्रीम्स, क्रीम बेस्ड मेकअप और ऑयली फाउंडेशन के इस्तेमाल से बचें। ऑयली स्किन के लिए मिंट बेस्ड स्किन टॉनिक काफी अच्छा रहता है। आप अपनी त्वचा के अनुसार फेस पैक और फेस वॉश इस्तेमाल करेंगे तो काफी समस्याओं से यूं ही छुटकारा मिल जाएगा।
  • अपनी स्किन को इंफेक्शन से बचाएं। बारिश में भीगने पर घर आकर सबसे पहले स्किन को साफ करें। धूल मिट्टी और सीधी धूप से त्वचा को बचाकर रखें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews