Soap Side Effects: रोजाना साबुन से नहाना स्किन के लिए है खतरनाक, बढ़ सकती है ड्राइनेस और जलन की प्रॉब्लम

Soap Side Effects

Soap Side Effects : अक्सर हम नहाने के लिए डेली शॉप का इस्तेमाल करते हैं। चाहे गर्मी हो या बरसात या फिर सर्दी नहाते वक्त हर कोई साबून का उपयोग जरुर करता है। ज्यादातर लोग रोज साबुन लगा कर नहाते हैं तो वहीं कुछ लोग साप्ताहिक तौर पर साबुन से नहाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज साबुन से नहाना कितना ज्यादा है नुकसानदायक है। जी हां, तो चलिए आज हम आपको इससे होने वाले नुकसान और फायदे के बारे में बताते हैं…

रोजाना साबुन लगाने के नुकसान

  • यदि आप हर रोज साबुन से नहाते है तो इससे आपकी त्वचा पर गहरा असर पड़ेगा क्योंकि यह आपकी त्वचा से नैचुरल ऑयल को खत्म कर देता है। जिससे आपकी त्वचा रुखी दिखने लगेगी।
  • रोजाना साबुन से नहाने पर त्वचा का PH संतुलन भी खराब होता है। जिसके कारण स्किन ड्राई होती है और इससे जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है जो कि शरीर के लिए हानिकारक होती है।
  • इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो कि लाभकारी रोगाणुओं मार देते हैं। जिससे आपके शरीर में समस्याएं हो सकती है।
  • रोजाना साबुन लगाकर नहाने से आपको मुंहासे, झर्रियां और सूजन जैसी समस्याएं आ सकती है क्योंकि यह हमारे शरीर की एसिड को खत्म कर देता है।

साबुन के बजाए इन चीजों का करें इस्तेमाल

  • नहाने के लिए माइल्ड और जेंटल यानी कि ऑयल बेस्ट क्लींजर का उपयोग करें जो कि आपके शरीर को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी को साफ करता है।
  • नहाते वक्त आप ड्राई ब्रश का उपयोग कर सकते हैं।
  • नहाने के लिए आप नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकते हैं। घर पर बने इस तरफ से किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।
  • नहाने के बाद मॉइश्चराइज़ का उपयोग करें। जिससे आपके शरीर में नमी बनी रहे और रूखापन दूर हो।
  • नहाने के लिए आप गर्म पानी कभी इस्तेमाल कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews