चिलचिलाती धूप में अपनी आंखों को इस तरह रखें हेल्दी, अपनाएं ये 5 Eye Care Tips, डेली रुटीन का बनाएं हिस्सा

बता दें कि आंखें शरीर का अत्यंत संवेदनशील अंग होती हैं, जिसका गर्मियों में खास ख्याल रखना होता है। इन दिनों चलने वाली गर्म हवाएं, धूल-मिट्टी और प्रदूषण आंखों के लिए नुकसानदायक होती है।
चिलचिलाती धूप में अपनी आंखों को इस तरह रखें हेल्दी, अपनाएं ये 5 Eye Care Tips, डेली रुटीन का बनाएं हिस्सा

Eye Care Tips : गर्मी का सितम जारी है। सूरज अपने तेवर दिखाने में लगा हुआ है। राहत के कोई संकेत नहीं नजर आ रहे। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो महीने भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। ऐसे में गर्म हवाएं लोगों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। केवल इतना ही नहीं, यह आंखों के लिए भी प्रॉब्लम्स खड़ी कर रही है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही आपके आंखों को खराब कर सकती है, क्योंकि गर्मी के दिनों में चलने वाली हीट वेव के कारण आंखें ड्राई हो जाती है, जिससे उन्हें बहुत सी तकलीफ हो से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, खुजली, जलन, आंखों से पानी आना, इत्यादि समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। जिसके लिए वह डॉक्टर से संपर्क करते हैं, लेकिन यदि आप गर्मी के मौसम में अपनी रूटीन को कुछ इस तरह तैयार करें, जिससे आपकी आंखों की करे हो सके, तो आपको इन सारी समस्याओं से नहीं गुजरना होगा। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं।

eye care tips

बता दें कि आंखें शरीर का अत्यंत संवेदनशील अंग होती हैं, जिसका गर्मियों में खास ख्याल रखना होता है। इन दिनों चलने वाली गर्म हवाएं, धूल-मिट्टी और प्रदूषण आंखों के लिए नुकसानदायक होती है।

आंख खराब होने के लक्षण

  • आंखों में बार-बार पानी आना
  • बाहर से आने के बाद आंखे लाल होना
  • धूप में ठीक से देख न पाना
  • धूप के कारण सिर दर्द होना
  • धूल-मिट्टी के कारण आंखों में जलन व खुजली
  • आंखों में सूखापन
  • आंखों से कीचड़ आना

ऐसें करें प्रोटेक्ट

  • गर्मी और धूप में रहने से आंखों पर इसता बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। इससे बचाव के लिए आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं। ऐसा करने पर आंखों की थकान दूर होती है, जिससे आंखों को आराम मिलता है। इसके अलावा, समय-समय पर आंखों को आराम देने के लिए आप खीरा भी रख सकते हैं। इससे आंखों की सूजन कम होती है और आंखों को ठंडा महसूस होता है।
  • आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस पहनें जोकि आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। साथ ही उन्हें सुरक्षित रखता है। बता दें कि यह आंखों को डस्ट आदि से भी बचाता है। जब आप धूप में जाते हैं, तो फुल कवर वाले चश्मे पहनना बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे आपकी आंखें सीधे सूरज की किरणों से प्रत्यक्ष संपर्क में नहीं आती हैं। इससे आंखों की सुरक्षा होती है और आप बिना किसी संतान के सुरक्षा के डर के बिना धूप में निकल सकते हैं।
  • गर्मी में अच्छी डाइट लें। इसके लिए हरी सब्जी, पनीर, दूध, दही और अन्य पौष्टिक आहार खाएं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे। इन आहारों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। उनमें विटामिन A, C, D, B कॉम्प्लेक्स, जिंक, कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा, फल का सेवन भी जरूरी है, जिनमें पानी और पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है।
  • आंखों की समस्याओं से निपटने के लिए आपको सेल्फ केयर करने की जरूरत है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप का नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी सही होने के साथ-साथ धूल, कचड़ा आदि बाहर निकल आता है, जिससे आई्स को राहत पहुंचती है।
  • धूप में बाहर निकलते समय हैट या कैप का इस्तेमाल करें। यह आपके चेहरे के साथ-साथ आंखों को सीधी धूप से बचाने में मदद करता है। इसलिए जब भी धूप में निकलें, तो टोपी अवश्य पहनें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews