Summer Tips: गर्मी के मौसम में अपने बच्चे की ऐसे करें देखभाल, अपनाएं ये 5 टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने बच्चों की स्पेशल केयर कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
Baby Name

Summer Tips : इन दिनों गर्मी का मौसम लोगों के हाल को बहाल कर रखा है। मौसम विभाग में अगले डेढ़ महीने तक हीट वेव का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान लोगों को अपने स्वास्थ्य की खास देखभाल की सलाह दी गई है। बता दें कि गर्मियों में पसीने का आना आम बात है। वहीं, लू चलने के कारण लोगों का बीमार पड़ना भी बेहद आम है, लेकिन इस मौसम में नवजात शिशु का या फिर छोटे बच्चों का खास ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। क्योंकि ऐसे मौसम में त्वचा बेजान और रुखी हो जाती है। जिससे स्किन फटने लगता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने बच्चों की स्पेशल केयर कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

Baby Name:

अपनाएं ये टिप्स

  • गर्मी के मौसम में पसीने के कारण बच्चों को स्किन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में रेशेज की परेशानी को दूर करने के लिए आप अपने बच्चों को रोज नहलाएं। इसके साथ ही दिनभर में 2 से 3 बार बच्चे की बॉडी को गीले कपड़े से पोछे। इससे उसके शरीर को ठंडक मिलेगी।
  • कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में बच्चों को आरामदायक हल्का कपड़ा पहना है। अगर यह कॉटन का और ढीला हो तो यह बच्चे के लिए काफी ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बच्चे की बॉडी में रेसेज की समस्या हो सकती है।
  • गर्मी के मौसम में बच्चों को बाहर ले जाते वक्त बच्चे हैट जरूर पहनाएं। इससे धूप की किरणें सीधे उनके मुंह पर नहीं पड़ेगी। इस दौरान बच्चे को पानी पिलाते रहे, ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेटेड रहे और गर्म हवा उन्हें नुकसान न पहुंचा सके।
  • गर्मी के मौसम में बच्चे का खास ख्याल रखने के लिए शाम के समय मच्छरदानी लगा दें, क्योंकि यह एक ऐसा टाइम होता है जब मच्छर के घूमने लगते हैं। इसलिए उनसे अपने बच्चों को बचाने के लिए आप इस स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। इससे उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी का खतरा नहीं रहेगा।
  • उसके अलावा, गर्मियों में बच्चों के लिए हेल्दी डाइट ही तैयार करें। अगर आपका बेबी 6 महीने से काम का है, तो उन्हें पानी ना पिलाएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर पर पायलट रहे। इससे बच्चों को भूख और प्यास नहीं लगेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews