Teeth Whitening Tips: पीले दांतों से हैं परेशान, अपनाएं ये 4 आसान घरेलू नुस्खे, चमक उठेंगे दांत

Teeth Whitening Tips: पीले दांतों से हैं परेशान, अपनाएं ये 4 आसान घरेलू नुस्खे, चमक उठेंगे दांत

Teeth Whitening Tips : दांतों का पीलापन कई लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है क्योंकि यह आपकी खूबसूरती और आत्मविश्वास पर असर डालता है। अधिकांश लोग सफेद और स्वस्थ दांतों की प्राथमिकता देते हैं क्योंकि यह उनकी चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। केवल इतना ही नहीं इससे आपको सोशल इंटरैक्शन में भी मदद मिलती है। बता दें कि दांतों के पीलापन के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि अधिक मसाले युक्त आहार का सेवन, तंबाकू खाना, अधिकतम चाय और कॉफी पीना या अन्य किसी सामान्य कारणों के चलते भी यह हो सकता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपके लिए इससे छुटकारा पाने के आसान घरेलू तरीके लेकर आएं हैं, जिससे आपकी ये समस्या चंद दिनों में खत्म हो जाएगी। जानें विस्तार से…

नीम का दातुन

नीम के दातुन से दांतों की सफाई अच्छी तरह से होता है क्योंकि नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है जो मुंह की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। इसे आप नमक के साथ भी मिलकर अपने दांत अच्छे से साफ कर सकते हैं। नमक दांतों के तह तक जाकर अधिक स्क्रबिंग करने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा और नींबू का मिश्रण भी एक घरेलू उपाय है जो दांतों के पीलापन को कम करने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है। बता दें कि बेकिंग सोडा साफ़ करने वाले एजेंट है। वहीं, नींबू का अम्ल दांतों की सफाई और चमकदारी में मदद करता है। इसे आप नियमित तौर पर इस्तेमाल करें। इससे आपके दांत सफेद हो जाएंगे।

सरसों का तेल और नमक

शुद्ध सरसों का तेल और नमक के उपयोग से दांतों का पीलापन खत्म किया जा सकता है। दोनों के मिश्रण को दांतों पर रगड़ते खास ख्याल रखें। इसे नियमितता से करने पर आपको जल्द ही इसके फायदे दिखने लग जाएंगे है।

हल्दी

हल्दी दांतों के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक औषधि है, जिसमें कर्कुमिन (तुर्मेरिक) नामक विशिष्ट सामग्री मौजूद होती है जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणधर्मों से भरपूर होती है। हल्दी के साथ और नारियल तेल का मिश्रण से सावधानीपूर्वक ब्रश करें ताकि आपके दांत अच्छे से साफ हो सके।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews