अंजीर वाले दूध के फायदे जानकर रह जाएंगे आप हैरान, पढ़ें यहां

अंजीर वाले दूध के फायदे जानकर रह जाएंगे आप हैरान, पढ़ें यहां

Fig Milk Benifits : अंजीर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। डॉक्टर्स भी इसे ठंड के समय खाने की सलाह देते हैं। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। अंजीर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स, पौटेशियम , फाइबर के गुणों का भंडार होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर को दूध के साथ भिगोकर खाया जाए तो इसके कई और भी फायदे हो सकते हैं। दूध के साथ मिलने पर अंजीर का असर दोगुना हो जाता है। इन दोनों का मेल स्वास्थ के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। अंजीर को दूध के साथ मिलाकर पीने से नींद भी अच्छी आती है।

आइए जानें अंजीर और दूध के कॉम्बिनेशन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1. अंजीर का दूध पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। यह मौसमी बीमारियों से राहत दिलाने में भी बड़ा लाभकारी हैं।

2. दूध में कैल्शियम मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसलिए अगर ठंड में हड्डियों में दर्द हो तो अंजीर का दूध जरूर पीएं।

3. अगर आप सूजन की समस्या से परेशान हैं तो अंजीर के दूध का सेवन करें। यह आपको सूजन से राहत दिलवाएगी।

4. अंजीर का दूध पीने से डाइजेशन अच्छा होता है। साथ ही इसे दूध के साथ मिलाने पर ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) और मेलाटोनिन (Melatonin) पैदा होता है जिससे नींद अच्छी आती है।

5.अंजीर का दूध दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह ह्रदय की गति को नियंत्रित करता है और शरीर में ब्लड के लेवल को मेन्टेन करता है।

ऐसे बनाएं अंजीर का दूध

1. तीन अंजीरों को दूध में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें.

2. इसके बाद अंजीरों को मिक्सचर में पीस लें.

3. पीसने के बाद इन्हें हल्की आंच पर पका लें। यहां पर मिक्सचर में कितनी शक्कर की मात्रा डालनी है वो आप पर निर्भर करती है.

तैयार है अंजीर का दूध

डिस्क्लेमर: दी गई जानकारी की mpbreakingnews पुष्टि नहीं करता है। कुछ भी उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें

 

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews