Mental Health के लिए जरूरी है ये 4 आदतें, स्ट्रेस और एंग्जाइटी से मिलेगा छुटकारा

आज के आर्टिकल में हम आपको उन जरूरी आदतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
Mental Health के लिए जरूरी है ये 4 आदतें, स्ट्रेस और एंग्जाइटी से मिलेगा छुटकारा

Mental Health Tips : आजकल लोग अपने भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी ज्यादा थक जाते हैं कि उन्हें एक्स्ट्रा एक्टिविटी करने के लिए जरा सा भी वक्त नहीं मिलता। सुबह उठने के साथ नाश्ता पानी करने के बाद ऑफिस जाना फिर वहां से ट्रैफिक जाम में फंसते हुए देर रात तक घर वापस लौटना और फिर थक हार कर खाना खाकर सो जाना नॉर्मल इंसान की यही लाइफस्टाइल बन चुकी है। वहीं, छुट्टी वाले दिनों में वह अपने उन कामों को निपटने की कोशिश करते हैं जो बाकी के दिनों में नहीं हो पाती। अब बात आती है कि इतनी बिजी शेड्यूल में वह खुद के लिए वक्त निकाल ही नहीं पाते, ऐसे में वह धीरे-धीरे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बीमार होते चले जाते हैं। हालांकि, आज के समय में एंजायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन, आदि की समस्या बेहद आम बात है लेकिन अगर इस समय पर गंभीरता से ना लिया जाए, तो आगे चलकर यह बड़ी समस्या बन सकती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन जरूरी आदतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

पढ़ें Mental Health

  • अक्सर लोग अपने मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए डॉक्टरों की सलाह लेते हैं जोकि सही है, लेकिन इसके अलावा भी आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसके लिए आपको रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है। इससे डार्क सर्कल, थकान, आदि की समस्या नहीं होगी। साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे और आपकी अधूरी नींद आपके काम में फोकस करने में बाधा बन सकती है। इसलिए भरपूर नींद बेहद जरूरी है। इससे आप अपने लक्ष्य यह को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए अकेलापन से बचे। इसके लिए आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। अगर उनके साथ समय बिताने के लिए अधिक टाइम नहीं है, तो आप अपने परिवार और बच्चों के साथ बातचीत करें। उनकी एक्टिविटीज को जानें क्योंकि जितना अधिक आप अपने करीबियों से बातचीत करेंगे। उतना ही आपका मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होगा।
  • अक्सर लोग दूसरों का ख्याल रखते-रखते खुद का ख्याल नहीं रखते, लेकिन अपने मेंटल हेल्थ को तंदुरुस्त रखने के लिए सेल्फ केयर बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आप खुद की भावनाओं का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा। इसलिए हमेशा मन में चल रहे इमोशंस को बाहर आने दें। इसे आप हर एक सिचुएशन को हैंडल कर पाएंगे और आगे चलकर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
  • काम के दौरान छोटा-सा ब्रेक लेना बेहद जरूरी है, इसलिए अपने होलीडेज पर कहीं-ना-कहीं ट्रिप प्लान करें। इससे आपका मन थोड़ा सा हल्का होगा और आपका दिमाग दूसरी तरफ डायवर्ट होगा। बता दें कि जिंदगी में हर एक पल का जीना बेहद जरूरी है। यह आपको तनाव मुक्त करने में आपकी मदद करेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews