Health Tips: इनमें से एक भी लक्षण, तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकते हैं Brain Tumor के लक्षण

Health Tips: इनमें से एक भी लक्षण, तो तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क, हो सकते हैं Brain Tumor के लक्षण

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आज के समय में ज्यादातर लोग (Health Tips) अपने काम को लेकर इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने लिए केयर करने का बिल्कुल भी समय नहीं मिलता जिसके कारण वह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से घर जाते हैं कई बार वह बीमारी इतना घातक रूप ले लेती है कि उसका इलाज कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। बता दें कि यह बिमारी इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि यह प्रशासन के लिए भारी चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी कड़ी में हर साल 8 जून को ‘ब्रेन ट्यूमर डे’ मनाया जाता है तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ब्रेन ट्यूमर (Health Tips) के लक्षण के बारे में बताएंगे जो कि कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है।

यह भी पढ़ें – ऋषभ पंत के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंची Urvashi Rautela, Sad शायरी को लेकर हुई ट्रोल

सिर दर्द

अमूमन, आजकल लोग ज्यादातर समय मोबाइल लैपटॉप के सामने बिताते हैं, जिसके कारण उन्हें आए-दिन सिर के दर्द से परेशान होना पड़ता है। जिसके लिए वह तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन यह ब्रेन ट्यूमर का बड़ा लक्षण हो सकता है। इसे पहचानने के लिए आपको यह ध्यान देना जरूरी है कि जब भी आप के सर में दर्द होता है तो आपको कैसा अनुभव होता है। केवल इतना ही नहीं यह दर्द कितने देर के लिए होता है और अगर यह रोजाना हो तो इसे बिना नजरअंदाज किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कमजोर दृष्टि

आजकल छोटे से बड़े बुजुर्ग हर वर्ग के लोग ज्यादातर मोबाइल में ही अपना समय बिताना पसंद करते हैं जिसके कारण उनकी आंखें कमजोर हो जाती है और बेहद कम उम्र में ही उन्हें चश्मा लगाना पड़ता है लेकिन अगर आपको धुंधला दिखने लगे और धीरे-धीरे इसकी स्थिति बिगड़ने लग जाए तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि यह भी ब्रेन ट्यूमर के ही लक्षण होते हैं।

बेहोशी छाना

अगर आपको हमेशा दौरे पड़ते हैं, सर में जलन होने के साथ ही आप अपने मस्तिक से काबू खोने लगते हैं और यदि आपके मांसपेशियों में किसी प्रकार के ऐठन महसूस होती है, जिससे आपको बेहोशी छाने लगे तो यह भी ब्रेन ट्यूमर का प्रमुख लक्षण माना जाता है।

बोलने में समस्या

अगर आप बैठे-बैठे चलते-चलते यदि अपना संतुलन होने लगते हैं और इसके लिए भी आपको किसी चीज का सहारा लेना पड़ता है, तो बिना देर किए आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर के संकेत होते हैं। इसके अलावा बोलने और निगलने समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

यह भी पढ़ें – ड्रग्स और नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कहा – लाउंज जैसी चीजें मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं चलने दूंगा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews