Tips For Women’s Health : टमाटर का सेवन महिलाओं के लिए है सबसे सेहतमंद, जानें क्यों

Tips For Women’s Health : टमाटर का सेवन महिलाओं के लिए है सबसे सेहतमंद, जानें क्यों

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | आजकल महिलाएं (Tips For Women’s Health)  अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहती हैं। क्योंकि बदलते दौर में महिलाएं घर की चारदीवारों से आगे, सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक जीवन के निर्णयों में महिलाएं समान भूमिका निभा रही हैं। वे समाज और जीवन के हर पहलू में हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहती हैं। इन सब दायित्वों को पूरा करने में कहीं न कहीं वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती। जिसके कारण उन्हें आगे चलकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल महिलाएं पीरियड्स के दौरान अपने आप को आराम नहीं दे पाती। जिससे त्वचा समेत अन्य कई अंगों में इसका प्रभाव देखने को मिलता है। जिसके कारण वो जल्दी ही बीमार हो जाती हैं या फिर जल्द थक जाना, नींद पूरी नहीं हो पाना, आंखों के नीचे काले धब्बे इत्यादि समस्याओं से घिर जाती हैं। तो हम महिलाओं के लिए आज ऐसी टिप्स बताने जा रहे जो उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने में सहायक साबित होगी।

यह भी पढ़ें – बैतूल : मुर्गे-मुर्गियों की चोरी में आया विधायक का भी नाम !

बता दें कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य, चेहरे का ग्लो इत्यादि बरकरार रखने के लिए कुछ नहीं बल्कि हेल्थी फुड खाना चाहिए। जिसमें आप हरी सब्जी, सलाद, सूप का लेवन कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको टमाटम खाने के अनेकों फायदे जो आपको हर तरह की बीमारियों जैसे – त्वचा, चेहरे में झुरिर्या, थकावट आदि से बचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा करता है।

यह भी पढ़ें – दुनिया के 10 करोड़पति कुत्ते, खूंखार इतने कि मार दें जान से

दरअसल टमाटर को आप कि किसी भी प्रकार से खा सकते हैं। आप टमाटर की सब्जी खा सकते हैं, टमाटम का सूप बनाकर पी सकते हैं या फिर आप टमाटर को सलाद के तौर पर खा सकते हैं। जो आपके शरीर का जायका बढ़ाने में आपकी मदद करता है, जिससे आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगता है। टमाटर खाने से पेट के सारे कीड़े मर जाते हैं। जिससे आपकी पेट संबंधी समस्या भी खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें – Du Admissions Registration : शुरू हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ऐसे करें पंजीकरण

मुख्य तौर पर टमाटर सुबह खाने से ज्यादा फायदा करता है। इससे ब्लड प्रेशर पर आसानी से कंट्रोल किया जाता है। क्योंकि इसमें लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन E होता है, जोकि प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कर देता है। टमाटर खाने से दांतों को भी मजबूती मिलती है। क्योंकि टमाटम में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। जोकि आपके दांतों के साथ-साथ आपके हड्डी को भी जड़ से मजबूत बनाता है। खासकर महिलाओं के बालों के लिए, चेहरे के लिए, आंखों के नीचे काले धब्बों को हटाने में टमाटम सबसे ज्यादा फायदेमंद और सेहतमंद साबित होता है।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : EOW ने बिशप पी सी सिंह को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews