Moong Dal For Weight Loss : आजकल अधिकतर लोग गलत खानपान की वजह से मोटापे का शिकार होते चले जा रहे हैं। जिसके कारण वो काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए वो तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। बता दें कि मोटापा आपकी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। जिससे बचने के लिए लोग डाइटिंग और जिम का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद, कई बार उनका वजन कम नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको ऐसे रामबाण इलाज के बारे में बताते हैं जिससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा और आप पूरे फिट एंड सिल्म हो जाएंगे।
मूंग दाल करें डाइट में शामिल
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मूंग की दाल की। जिसे आप आराम से अपने डाइट में शामिल करें क्योंकि इसे खाने से आपका वजन बहुत जल्दी कम होगा। बता दें कि मूंग दाल एक पौष्टिक आहार है। जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे हमारे शरीर को प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा, मूंग दाल में पाये जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व बहुत जरुरी होता है। इसमें पाये जाने वाले पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता हैं। पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। साथ ही, बॉडी को एनर्जी देता है। वहीं, शरीर से विटामिन बी-6, नियासिन, थायमिन, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन सी की कमी को दूर करता है।
वजन घटाने में मददगार हैं ये रेसिपी
- आप मूंग दाल से स्प्राउट्स बनाकर खा सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो कि वजन कम करने में मदद करता हैं। स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मिलता है।
- इसके अलावा, आप मूंग दाल का चीला बनाकर खा सकते हैं। यह एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट होता है। साथ ही, इससे वजन कम करने में आसानी होती है। इसमें आपको प्रोटीन, पोषण के साथ-साथ स्वाद भी मिलेगा।
- मूंग दाल की खिचड़ी स्वास्थ और पौष्टिक आहार है। बता दें कि खिचड़ी आसानी से पच जाती है। इसमें आप मूंग दाल के साथ चावल और स्पाइस डालकर बनाएं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे वजन आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
- वहीं, आप मूंग दाल से बना सूप भी पी सकते हैं। दाल एक पौष्टिक और कम कैलोरी वाला आहार है। इसमें आप लहसुन, अदरक, नमक, जीरा, हींग और मसाले के साथ मूंग दाल डालकर सूप तैयार कर सकते हैं।
डाइटिंग के दौरान आपको खट्टी चीजें जैसे टमाटर, नींबू, दही, आम, खट्टे फल आदि को कम से कम यूज करना है। साथ ही, तेल या घी के प्रयोग से बचने का प्रयास करें।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
