सेहतमंद रहने के लिए लंच में शामिल करें ये चीज, पेट और हेल्थ दोनों रहेगी दुरुस्त

सेहतमंद रहने के लिए लंच में शामिल करें ये चीज, पेट और हेल्थ दोनों रहेगी दुरुस्त

Healthy Lunch Recipe : रोजाना हम लंच में अलग-अलग प्रकार के खाने का सेवन करते हैं। अधिकांश लोग सुबह घर से नाश्ता करने के बाद अपने काम यानि जॉब, स्कूल आदि के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में वह अपने साथ लंच के लिए टिफिन रख कर ले जाते हैं। अक्सर वो टिफिन में अनहेल्दी खाना लेकर जाते हैं, जिससे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। वहीं, अक्सर लोग इस बात को सोचकर परेशान रहते हैं कि रोजाना लंच में ऐसा क्या बनाया जाए जो कि हेल्दी और फिट रखने के महत्वपूर्ण है जो ना केवल खाने में टेस्टी लगे बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो। तो चलिए आज हम आपको पालक कॉर्न चीज पराठे की रेसिपी बताते हैं…

आसानी से करें तैयार

इस पराठे को ना केवल आप लंच बल्कि ब्रेकफास्ट और डिनर में भी सर्व कर सकते हैं। यह डिश बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक काफी चाव से खाते हैं। वहीं, इसे आप अपने किचन में मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते हैं जो कि आयरन से भरपूर होता है और यह हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। आइए जानें यहां विस्तार से…

पराठे का आटा बनाने की विधि

  • सबसे पहले आधा कप गेहूं का आटा लें ले।
  • जिसमें आप बारीक कटी हुई पालक, एक टीस्पून अजवाइन, स्वादानुसार नमक और घी डालें।
  • जिसके बाद इसको गूंथ लें।
  • उसके बाद करीब 15 मिनट तक उसे ढक कर छोड़ दें।

स्टफिंग करें तैयार

  • गर्म पानी में कॉर्न को 3 मिनट के लिए उबालें।
  • जिसके बाद उबले हुए कॉर्न को तुरंत ही पानी से निकालें और उसे चाकू की मदद से अलग कर दें।
  • वहीं, कॉर्न को एक नैपकिन या बटर पेपर पर फैलाएं ताकि उसमें बचे हुए पानी को सोखा जा सके।
  • जिससे कॉर्न सुख जाए।
  •  

    उसके बाद सुखे हुए कॉर्न में दो क्यूब चीज को काट कर मिला दें।

  • लाल मिर्ची पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च आदि अपने स्वादानुसार मिला दें।
  • अब इसमें थोड़ा नमक डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।

पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले आटे को एक लोई बेल लें और उसे गूंथें।
  • अब पराठे के लिए एक छोटी लोई को बेलें और उसके साथ एक टेबल स्पून स्टफिंग डालें।
  • फिर से लोई को मोड़ें और इसे हल्के हाथों से बेलें।
  • तवे को गर्म करें और पराठे को तवे पर रखें।
  • उसे हल्की आंच पर एक तरफ से पकाएं।
  • जब पराठा एक तरफ से सुनहरा हो जाए और ऊपर से क्रिस्पी लगने लगे, तब उसे दूसरी तरफ पलट दें।
  • जिसके बाद उसे दूसरी तरफ से भी पकाएं।
  • इस तरह आपका पराठा बिल्कुल तैयार है।
  • अब आप पराठे को दही या फिर हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews