Skin Care Tips: ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए करें ग्रीन टी का इस्तेमाल, जानें फेस पैक बनाने का आसान तरीका

Skin Care Tips: ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए करें ग्रीन टी का इस्तेमाल, जानें फेस पैक बनाने का आसान तरीका

Skin Care Tips : आजकल के जीवन में धूप, प्रदूषण और गलत खान-पान का असर हमारी त्वचा पर अधिकतम होता है जो कि हमारे चेहरे पर कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है जैसे कि दाग, दुबलापन, झुर्रियाँ आदि। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर अपने पैसे वेस्ट कर देती हैं। जिनका रिजल्ट उन्हें जीरो मिलता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी ये सारी सम्साएं दूर हो जाएंगी। इसे अपनाने से आपके टाइम और पैसे दोनों की बचत होगी।

istockphoto-1159882151-612x612(1)

मुल्तानी मिट्टी और ग्रीन टी फेस पैक

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी
  • ग्रीन टी पाउडर
  • रोज़ वॉटर
  • लेमन जूस

ऐसे लगाएं

  • एक छोटी सी कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच ग्रीन टी पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा रोज़ वॉटर और लेमन जूस मिलाएं, ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बने।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर एक एक समान परत में लगाएं।
  • 15-20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • त्वचा पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा को नमी मिले।

संतरे के छिलके और ग्रीन टी पैक

सामग्री

  • संतरे के छिलके
  • ग्रीन टी
  • रोज़ वॉटर

ऐसे लगाएं

  • एक छोटी सी कटोरी में संतरे के छिलके को पीस लें ताकि एक छोटी सी पेस्ट बने।
  • इस पेस्ट में 1 चम्मच ग्रीन टी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर एक एक समान परत में लगाएं।
  • 15-20 मिनट के बाद जब पैक सुख जाए, ठंडे पानी से धो लें।

नींबू और ग्रीन टी पैक

सामग्री

  • नींबू रस
  • ग्रीन टी

ऐसे लगाएं

  • एक छोटी सी कटोरी में नींबू का रस (ताजा नींबू से निकाला गया) लें।
  • इसमें थोड़ी सी ग्रीन टी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर एक एक समान परत में लगाएं।
  • 15-20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • जिसके बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा को नमी मिले।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews