सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की समस्या, जानें कारण और बचाव का तरीका

migraine

Migraine: माइग्रेन एक प्रकार का गंभीर सिर दर्द है जो अक्सर सिर के एक तरफ होता है। यह दर्द बहुत तेज होता है इस वजह से मतली, उलटी, लाइट और साउंड से परेशानी होना जैसी समस्या होने लगती है। आमतौर पर यह दर्द सिर के एक हिस्से में होता है लेकिन कई बार यह पूरे सिर में भी फैल सकता है। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है वैसे-वैसे माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। वक्त रहते इस समस्या का समाधान करना बहुत जरूरी होता है वरना यह आगे चलकर गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। माइग्रेन एक मामूली सिर दर्द नहीं है बल्कि यह दर्द इतना भयंकर होता है कि आसान कामों को करने में भी काफी तकलीफ हो सकती है। इसी के चलते आज हम इस लेख के द्वारा जानेंगे कि सर्दियों के मौसम में माइग्रेन की समस्या क्यों बढ़ जाती है और इसे कैसे बचाव किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है माइग्रेन

जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है, वैसे-वैसे माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। जैसे तापमान में गिरावट, नम हवा या हवा के दबाव में बदलाव यह सब मौसम में होने वाले बदलाव माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में माइग्रेन की समस्या बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। इस मौसम में हवा में नमी नहीं रहती है, शीत लहर चलती है, मौसम ठंडा रहता है, शरीर को विटामिन डी नहीं मिल पाता है जिस वजह से माइग्रेन अधिक बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं माइग्रेन की समस्या से कैसे बचाव किया जाए।

कैसे करें माइग्रेन से बचाव

माइग्रेन से पूरी तरह से बचाव संभव नहीं है लेकिन कुछ चीजें हैं, जिन्हे करने से माइग्रेन की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम करें : नियमित तौर पर व्यायाम करने से मन शांत रहता है। जिस वजह से माइग्रेन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

पर्याप्त नींद लें: जब नींद पूरी नहीं होती है, तब सर दर्द की समस्या होने लगती है, यह समस्या माइग्रेन में कब बदल जाती है, पता नहीं चलता है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

स्वस्थ आहार खाएं: अपनी डाइट का ख्याल रखें। सीजनल सब्जियां फल अनाज आदि का सेवन करें। ज्यादा नमक, तेल, चीनी वाला खाना ना खाएं।

स्ट्रेस मैनेज करें: ज्यादा स्ट्रेस ना लें। अगर स्ट्रेस महसूस हो रहा है तो मेडिटेशन, योग या ब्रीदिंग करें।

माइग्रेन ट्रिगर से बचें: माइग्रेन ट्रिगर से बचने के लिए शांत जगह पर रहें, कुछ समय के लिए लाइट और साउंड से दूरी बनाएं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews