World heart day 2022 : जानिए दिल की बीमारी से बचाव के उपाए

World heart day 2022 : जानिए दिल की बीमारी से बचाव के उपाए

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट | 29 सितंबर को दुनिया भर में पूरी दुनिया में विश्व हार्ट दिवस (World heart day 2022) मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को हार्ट के बीमारियों से बचाव हेतू जागरूक किया जा सके। इस दिन जगह-जगह इन बीमारियों को लेकर दिल की बीमारियों को से जुड़ी जानकारियों के लिए शिविर, कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बता दें कि आजकल भागती-दौड़ती जिंदगी में लोग बहुत जल्दी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक जैसे तमाम दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझना पड़ता है। पहले के लोग ऐसी बीमारियों से बहुत कम ही ग्रसित होते थे लेकिन बदलते दौर, मौसम का असर युवा वर्ग के लोगों पर पड़ने लग जाता है। जिसके कारण वह धीरे-धीरे दिल की बीमारियों से ग्रसित होने लगते हैं। लेकिन इसका अंदाजा उन्हें नहीं होता। तो चलिए आज के इस खास आर्टिकल में हम आपको दिल के संबंधित बीमारियों से स्वस्थ रहने की कुछ टिप्स बताते हैं…

यह भी पढ़ें – हेड मास्टर ने स्कूल में रखी पैगंबर मोहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता, लोगों ने पीट पीटकर किया बुरा हाल

हार्ट अटैक की बीमारी से ग्रसित होने की मुख्य वजह बदलती हुई लाइफस्टाइल है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने ज्यादा तनाव में रहते हैं जिससे उनके दिल पर सीधा इसका असर पड़ता है। जिसके कारण उन्हें हाइपरटेंशन, शुगर, ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसे तमाम बीमारी हो जाती है। साथ ही बाहर का खाना खाने से लोगों की डाइट पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण भी कई बार उन्हें दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

सोने का समय करें निश्चित

जिस से बचाव के लिए आपको अपने सोने का समय निश्चित करना होगा। इसके साथ ही टहलना खाने-पीने पर खास ध्यान और खुद को तनाव मुक्त रखना होगा। जिससे आप ऐसी बीमारी से दूर रह सकते हैं।

शुगर और प्रेशर पर कंट्रोल

शुगर पेशेंट और प्रेशर के मरीज को हमेशा खुद को कंट्रोल रखना है। जिससे उन्हें हार्ट अटैक का खतरा ना रहे।

तनावमुक्त रहें

इसके अलावा अगर आप जरूरत से ज्यादा किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको खुद को तनाव मुक्त रखना पड़ेगा क्योंकि तनाव एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिससे ना केवल हार्ड बल्कि अन्य कई सारी बीमारियां घर कर जाती है।

स्मोकिंग ना करें

अगर आप मॉकिंग करते हैं तो आपको स्मोकिंग से भी दूरी बनाने की जरूरत है क्योंकि स्मोकिंग का धुआं सीधे आपके फेफड़े पर असर करता है। जिससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी जल्दी हो जाती है और आजकल आंकड़ों के अनुसार देखा जा सकता है कि करोड़ों युवाओं में सिगरेट पीने की लत हो चुकी है। जिसके कारण अधिक कम समय में यह अपने बीमारियों को दावत दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : पत्नी के प्रेमी को पति ने उतारा मौत के घाट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews