IPS Transfer 2026: बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के एसपी भी बदले

Himachal Pradesh IPS Transfer: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें रोहित मालपानी को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर क्राइम शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।
IPS TRANSFER 2026

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिए राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 12 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार देर रात (5 फरवरी 2026) गृह विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, चार जिलों शिमला, सोलन, मंडी और ऊना के एसपी बदले गए हैं।

शिमला के पूर्व एसपी संजीव कुमार गांधी को डीआईजी पद पर पदोन्नति के बाद फिलहाल कार्मिक विभाग (Department of Personnel) में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं ​ऊना के पूर्व एसपी अमित यादव को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 4 जिलों के एसपी बदले

  • आईपीएस गौरव सिंह (IPS 2013) को शिमला एसपी
  • तिरुमुलाराजू एस.डी. वर्मा (IPS 2020) को सोलन एसपी
  • सचिन हीरेमठ (IPS 2020) को ऊना एसपी
  • विनोद कुमार (HPPS) को मंडी एसपी

हिमाचल प्रदेश आईपीएस तबादले

  • अभिषेक दुलार को पुलिस महानिरीक्षक (IGP), संचार एवं तकनीकी सेवाएं
  • ​डॉ. डी.के. चौधरी को IGP, सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण (डरोह)
  • ​सौम्या संबासिवन को डीआईजी (उत्तरी रेंज) के साथ-साथ इन्हें पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) डरोह के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार
  • ​रोहित मालपानी को डीआईजी (DIG), साइबर क्राइम, शिमला
  • ​देवकर शर्मा को डीआईजी (DIG), इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला
  • साक्षी वर्मा को एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance), मंडी
  • ​रमेश चंद्र छाजटा को डीआईजी, जेल और सुधार सेवाएं
  • संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी
  • अरविंद चौधरी, कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

HIMACHAL PRADESH IPS TRANSFER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews