आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, इन कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि, जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, एरियर पर अपडेट

Himachal Budget 2026: हिमाचल सरकार ने बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील वर्कर और आशा वर्कर के मानदेय में भारी वृद्धि की है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है।
employees news

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने शनिवार (21 मार्च 2026) को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। बजट कुल ₹54,928 करोड़ का रहा​, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 3,586 करोड़ रुपये कम है। पिछले वित्त वर्ष में 58,514 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। इस बजट में सीएम ने कर्मचारी पेंशनर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आउटसोर्स कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मियों और मजदूरों को बड़ी सौगात दी है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 1 हजार 831 कर्मचारियों में से सात वर्ष पूर्ण कर चुके विभिन्न श्रेणियों के 823 कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2026 से एकमुश्त औसतन वृद्धि प्रदान की जाएगी। जिन्हें 7 साल नहीं हुए हैं, उन्हें मूल वेतन पर 5% अतिरिक्त बढ़ोतरी मिलेगी।

  • इसमें स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) का वेतन 50,260 रुपये से बढ़ाकर 60,780 रुपये, स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल का वेतन 49,800 रुपये से बढ़ाकर 61,200 रुपये और फार्मासिस्ट का 30,500 रुपये से बढ़ाकर 46,500 रुपये किया गया।
  • एएनएम का वेतन 26,650 रुपये से बढ़ाकर 38,500 रुपये , आशा को-ऑर्डिनेटर का 30,775 रुपये की जगह 45,750 रुपये, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का वेतन 41,550 रुपये से बढ़ाकर 62,650 किया गया है।
  • अकाउंटेंट का वेतन 39,650 रुपये से बढ़ाकर 59,750 रुपये ,लैब टेक्नीशियन का वेतन 35,750 रुपये से बढ़ाकर 49,500 और डेंटल हाइजीनिस्ट का वेतन 29000 से बढ़कर अब 42,000 कर दिया गया है।
  • स्टाफ नर्स का वेतन 13,925 से बढ़ाकर 25,000, लैब टेक्नीशियन का वेतन 14,400 से बढ़ाकर 25,000, फार्मासिस्ट का वेतन 13,000 से बढ़ाकर 25,000, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन का वेतन 17,820 से बढ़ाकर 25,000 और डाटा एंट्री ऑपरेटर का वेतन 14,400 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है।

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

आंगनवाड़ी, ​मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 11,500 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 8,300 रुपये, आंगनवाड़ी सहायिका को 6,800 रुपये और आशा वर्कर को 6,800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

शिक्षक समेत इन कर्मियों के भी वेतन में वृद्धि

  • सिलाई शिक्षकों के मानदेय में 1,000 और लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपए की मासिक वृद्धि की गई है। SMC अध्यापकों, आईटी शिक्षक, SPOs और प्राइम टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स के मानदेय में भी 500 रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया गया है।
  • मिड डे मील वर्कर को 5000 की जगह 5,500, वाटर कैरियर (शिक्षा विभाग) को 5500 की जगह 6,000, जल रक्षक 5600 की जगह 6,100 , जल शक्ति विभाग के मल्टी पर्पज वर्कर्स को 5500 की जगह 6,000, पैरा फिटर और पम्प ऑपरेटर को 6600 की जगह 7,100, पंचायत चौकीदार को 8500 की जगह 9,000, राजस्व चौकीदार को 6300 की जगह 6,800 और राजस्व लम्बरदार को 4500 की जगह 5,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

​दिहाड़ीदार (Daily Wagers): दैनिक वेतनभोगियों का वेतन 25 रुपये बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम 13,750 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।

कर्मचारियों के लिए भी बड़े ऐलान

सीएम सुक्खू ने ऐलान किया कि वर्ष 2016 से पूर्व के सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को उनके बकाया पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का पूरा भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जो 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत हुए हैं उनके बकाया ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट एरियर का पूरा भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में किया जाएगा। इस एरियर के भुगतान पर लगभग 300 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। आगामी वित्तीय वर्ष से अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सभी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जाएगा। जिन कर्मचारियों ने पहले अध्ययन अवकाश लिया है, उन्हें भी शेष वेतन का भुगतान किया जाएगा। अनुबंध आधार तथा दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी जो वर्तमान में वर्ष में केवल एक ही बार नियमित किए जाते हैं को अब पहले की तरह 31 मार्च 2026 तथा 30 सितंबर, 2026 को निर्धारित सेवाकाल पूर्ण करने पर नियमितीकरण किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews