हिमाचल निकाय चुनाव: 69.16% हुई वोटिंग, कांग्रेस-भाजपा समर्थित 3-3 पार्षद जीतें, गगरेट में BJP ने किया क्लीन स्वीप

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में 69.16 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं भाजपा-कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है, वहीं कुछ जगहों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है।
हिमाचल निकाय चुनाव: 69.16% हुई वोटिंग, कांग्रेस-भाजपा समर्थित 3-3 पार्षद जीतें, गगरेट में BJP ने किया क्लीन स्वीप

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने शुरू हो गए हैं। दरअसल राज्य में लगभग 69.16 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए 72.42 फीसदी लोगों ने वोट डाले, वहीं चार नगर निगमों (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला) में 63.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हमीरपुर जिला में सर्वाधिक 78 फीसदी मतदान हुआ, जबकि सोलन में 64 फीसदी वोटिंग रही।

दरअसल नगर निकाय चुनाव में कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। सुजानपुर नगर परिषद का सबसे पहला परिणाम सामने आया, जिसमें दो पार्षद भाजपा समर्थित, एक कांग्रेस समर्थित और तीन निर्दलीय चुनाव जीते। ठियोग नगर परिषद में भी कांग्रेस और भाजपा समर्थित तीन-तीन पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। डलहौजी के वार्ड नंबर चार में मुकाबला टाई पर छूटा है और अब इसका फैसला ड्रॉ से किया जाएगा।

कांग्रेस और भाजपा आमने सामने

नगर निगम की ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दल एक-दूसरे का सुपड़ा साफ करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते हैं, लेकिन इन चुनावों में कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए हैं। इसी आधार पर दोनों दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

नेरचौक में कांग्रेस समर्थित आठ पार्षद जीते

गगरेट नगर पंचायत में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। नेरचौक में कांग्रेस समर्थित आठ पार्षद जीते हैं, जबकि एक पार्षद भाजपा समर्थित बताया जा रहा है। मंडी के नेरचौक के वार्ड नंबर 1 से मीना कुमारी, वार्ड नंबर 2 से चेत सिंह, वार्ड नंबर 3 से रणजीत सिंह, वार्ड नंबर 4 से सोलमा देवी, वार्ड नंबर 5 से अमृतपाल सिंह, वार्ड नंबर 6 से सविता कुमारी, वार्ड नंबर 7 से स्वाति, वार्ड नंबर 8 से तिलकराज और वार्ड नंबर 9 से सुनील कुमार चुनाव जीते हैं।

संतोषगढ़ में चार भाजपा समर्थित पार्षद विजयी

ऊना जिला के नगर परिषद संतोषगढ़ में चार भाजपा समर्थित और तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद विजयी हुए हैं। संतोषगढ़ के वार्ड 1 से भाजपा समर्थित अंजू बाला, वार्ड 2 से भाजपा समर्थित संदीप, वार्ड 3 से भाजपा समर्थित चरणजीत कौर, वार्ड 4 से भाजपा समर्थित इकबाल सिंह, वार्ड 5 से कांग्रेस समर्थित रविकांत बस्सी, वार्ड 6 से भाजपा समर्थित कुसुम चब्बा, वार्ड 7 से कांग्रेस समर्थित ज्योति सैनी और वार्ड 8 से कांग्रेस समर्थित समीर गौतम चुनाव जीते हैं।

नगर पंचायत शाहतलाई में चार महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं। शाहतलाई के वार्ड नंबर 1 से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर 02 से सुनीता रानी, वार्ड नंबर 3 से नंद लाल, वार्ड नंबर चार से बलबीर, वार्ड नंबर 5 से चमन लाल सोनी, वार्ड नंबर 6 से पूजा कुमारी और वार्ड नंबर सात से सलोचना देवी चुनाव जीती हैं।

सरकाघाट के सात वार्डों में तीन महिलाएं विजयी

सरकाघाट के सात वार्डों में तीन महिलाएं विजयी हुई हैं। सरकाघाट के वार्ड नंबर 1 से मीरा कुमारी, वार्ड नंबर 2 से अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर 3 से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 4 से ललिता, वार्ड नंबर 5 से मीना कुमारी, वार्ड नंबर 6 से संतोष कुमार और वार्ड नंबर 7 से लाल सिंह चुनाव जीते हैं। ठियोग नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से मदन शर्मा, वार्ड नंबर दो से कमला, वार्ड नंबर तीन से सीमा, वार्ड नंबर चार से कुसुम, वार्ड नंबर पांच से भारती सूद, वार्ड नंबर छह से दिनेश शर्मा और वार्ड नंबर सात से करुणा ठाकुर चुनाव जीती हैं। इनमें तीन कांग्रेस और तीन बीजेपी समर्थित पार्षद शामिल हैं।

चुनाव के दौरान कुछ घटनाएं भी दर्ज की गईं। चंबा टाउन में वोट डालने जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग अंजन शर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, कई जगह बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। मंडी के मॉडल पोलिंग बूथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बुजुर्गों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिमला के रामपुर में एनसीसी कैडेट्स परेड करते हुए एक दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews