हिमाचल में बारिश से तबाही, सीएम सुक्खू ने दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल में बारिश से तबाही, सीएम सुक्खू ने दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल और सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता पहुंचाने को कहा और आश्वासन दिया कि राहत कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

सीएम सुक्खू ने विशेष रूप से चंबा प्रशासन को मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने वायुसेना से समन्वय बनाकर 5 से 6 एमआई-17 हेलिकॉप्टर तैनात करने को कहा, जिन्हें मौसम सुधरते ही राहत कार्य में लगाया जाएगा। उन्होंने फंसे यात्रियों के परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखने, भोजन की व्यवस्था करने और सड़क बहाली कार्य को प्राथमिकता देने के आदेश दिए। इसके अलावा किन्नौर में फंसे केरल के विद्यार्थियों की निशुल्क और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने को भी कहा।

कुल्लू जिले की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बंजार और आनी जैसे सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में सड़कों की मरम्मत और बहाली को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी को वायुसेना की मदद से हवाई मार्ग से भेजा जाएगा ताकि काम जल्द पूरा हो सके। साथ ही, शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल करने को राज्य विद्युत बोर्ड को कहा। सेब सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को राज्य के बागवानी क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता से खोलने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों को भारी नुकसान से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 सितंबर तक राज्य को 3526 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान 122 भूस्खलन, 95 फ्लैश फ्लड और 45 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। अब तक करीब 341 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पिछले 24 घंटों में 11 और लोग शामिल हैं। इनमें मंडी जिले के सुंदरनगर में सात, जबकि कुल्लू और शिमला में दो-दो लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews