Hindi News

पथ परिवहन निगम में 202 चालकों का होगा प्रमोशन! HRTC कर्मचारियों का मासिक वेतन जारी

Written by:Neha Sharma
Last Updated:
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने कर्मचारियों का मासिक वेतन शुक्रवार को जारी कर दिया। निगम के करीब 7,500 कर्मचारियों के खाते में तनख्वाह पहुंच गई है। वहीं, एचआरटीसी के 202 ड्राइवरों को जल्द पदोन्नति मिलने वाली है।
पथ परिवहन निगम में 202 चालकों का होगा प्रमोशन! HRTC कर्मचारियों का मासिक वेतन जारी

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने कर्मचारियों का मासिक वेतन शुक्रवार को जारी कर दिया। निगम के करीब 7,500 कर्मचारियों के खाते में तनख्वाह पहुंच गई है। कर्मचारी लंबे समय से प्रत्येक महीने की पहली तारीख को वेतन देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। प्रबंधन का कहना है कि व्यवस्था को सुधारने की कोशिश जारी है और अगले महीने से वेतन एक तारीख को देने का प्रयास होगा। हालांकि, पेंशनरों को अभी भी पेंशन नहीं मिली है, जिससे उनके बीच नाराजगी बनी हुई है।

202 चालकों की होगा प्रमोशन!

निगम में कर्मचारियों के लिए एक और राहत भरी खबर आई है। एचआरटीसी के 202 ड्राइवरों को जल्द पदोन्नति मिलने वाली है। ये ड्राइवर अब ‘सीनियर ड्राइवर’ के पद पर पदोन्नत होंगे। 20 साल से अधिक सेवा करने के बावजूद इन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल रहा था। यह मामला वर्ष 2019 से अटका हुआ था। हाल ही में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ ड्राइवर यूनियन की बैठक के बाद प्रबंधन ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न डिपो से 202 ड्राइवरों की पदोन्नति संबंधी फाइलें मंगवाई जा रही हैं। इनकी समीक्षा के बाद मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ड्राइवर यूनियन के प्रधान मानसिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कुल चार हजार ड्राइवर हैं, जिनमें से 202 को यह प्रमोशन मिलेगा। निगम चयनित ड्राइवरों से एफिडेविट भी ले रहा है, जिसमें यह शर्त होगी कि पदोन्नति से मिलने वाली देय राशि तुरंत नहीं दी जाएगी, बल्कि कुछ महीनों बाद बैंक खाते में जमा होगी।

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को निगम ने विशेष सुविधा दी। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक हिमाचल की महिलाओं ने एचआरटीसी बसों में निशुल्क सफर किया। इसके बाद सामान्य किराया देना पड़ा। यह आदेश निगम प्रबंधन की ओर से जारी किए गए थे। साथ ही, विभिन्न विभागों में महिला कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित की गई, ताकि वे त्योहार परिवार के साथ मना सकें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews