हिमाचल प्रदेश में आईपीएस के बाद 8 आईएएस, एक आईएफएस और आठ HPAS अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। सभी को नया पदभार सौंपा गया है। सेटलमेंट ऑफिसर, निदेशक और जिला विकास अधिकारी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कार्मिक विभाग ने 24 मार्च को ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राना को पर्यावरण, विज्ञान और तकनीक निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें आपदा प्रबंधन पद और सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

  • आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला पद पर पदस्थ किया गया है।
  • फूड सिविल सप्लाईज एंड सीए के निदेशक पद पर कार्यरत राम कुमार गौतम को मैनेजिंग डायरेक्टर, एचपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड पद पर किया गया है। इसी के साथ हेमिस नेगी को इस पद के एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
  • दुनी चंद राणा को मैनेजिंग डायरेक्टर एचपीएमसी पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एचपी एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग  इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • कुमाद सिंह, सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन को स्थानांतरित करके निदेशक फूड सिविल सप्लाईज एंड सीए पद पर पदस्थ किया गया है।
  • विनय सिंह को मैनेजिंग डायरेक्टर, एचपी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनीष कुमार रेजिडेंट कमिश्नर,पंगी को सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया है।
  •  निदेशक टेक्निकल एजुकेशन पद पर कार्यरत अक्षेय सूद को स्थानांतरित करके सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा डिवीजन धर्मशाला पद पर नियुक्त किया गया है।
  • द्विज गोयल, सब-डिवीजनल ऑफिसर (सिविल) पावंटा साहिब जिला सिरमौर पद पर नियुक्त किया गया है।

इन एचएपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  • श्रवण कुमार को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन पद का पद पर नियुक्त किया गया है।
  • रमन घरसंघी जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें एसपीवी धर्मशाला कांगरा जिला में जनरल मैनेजर (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मनमोहन सिंह को चंबा के डिप्टी कमिश्नर के असिस्टेंट कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • कृष्ण कुमार शर्मा जॉइंट डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस को सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) सरकाघाट जिला मंडी पद की जिम्मेदारी दी  गई है।
  • गुंजित सिंह चीमा को सब डिविजनल ऑफीसर सिविल मनाली जिला कुल्लू पद पर नियुक्त किया गया है ।
  • रमन कुमार शर्मा को सब डिविजनल ऑफीसर (सिविल) काफोटा जिला सिरमौर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • आकांक्षा शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट कुल्लू पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजेंद्र कुमार गौतम को ज्वाइंट डायरेक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस हिमाचल प्रदेश पद पर भेजा गया है।