
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अब 5 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें अधिकारियों के तबादले के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब राज्य सरकार ने नौकरशाही में बदलाव किया है। इससे पहले एक अगस्त को 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे।
हिमाचल प्रदेश आईएएस ट्रांसफर पोस्टिंग
- सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं विदेशी कार्यभार तथा लोक शिकायत निवारण) ए. शैनामोल को आयुष विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार ।
- सचिव (आयुष) राखिल कहलों को सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस और जल शक्ति विभाग) के रूप में मूल आधार पर कार्य का जिम्मा।
- राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की प्रबंध निदेशक ऋचा वर्मा को अब राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी) का प्रबंध निदेश। राजेश्वर गोयल इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
- निदेशक भू-अभिलेख रितिका को अपर भंडार नियंत्रक, उद्योग विभाग ।एचपीएएस अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू को भंडार नियंत्रक अतिरिक्त प्रभार से मुक्त क
- वर्तमान में निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के पद पर ट्रांसफर किए गए अभिषेक वर्मा को अब निदेशक, भू-अभिलेख ।
- डॉ. निपुण जिंदल निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के रूप में कार्य करते रहेंगे। प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी शिमला का भी अतिरिक्त कार्यभार
HP IAS Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

