हिमाचल प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानंतरण (IPS Transfer) किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभाले का निर्देश भी दिया गया है। सरकार के मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

बैच 2009 के आईपीएस अधिकारी गुरदेव चंद शर्मा को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वज पुलिस उप महानिरीक्षक, ट्रैफिक टुरिस्ट और रेलवे पद पर तैनात थे।

कांगड़ा एसपी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए  

बैच 2019 के आईपीएस अधिकारी अमित यादव को कमांडेंट,  दूसरी इंडियन रिजर्व बटालियन, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ आईपीएस अधिकारी अशोक रतन, कांगड़ा जिले के एसपी को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

इन आईपीएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

  • बैच 2012 आईपीएस अधिकारी संजय कुमार गांधी को डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।  इससे पहले वह कार्मिक विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।
  • बैच 1994 के आईएएस अधिकारी एस. जहूर हैदर जैदी को पुलिस अकादमी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान शिमला हिमाचल प्रदेश का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। जो पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।