हिमाचल प्रदेश: प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, पढ़ें खबर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी में प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा भाजपा सांसद हर्ष महाजन की अचातक तबीतय बिगड़ गई और वे लड़खड़ाते हुए नीचे गिर गए। जिसके बाद मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
Harsh Mahajan

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में भाजपा शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। तभी राज्यसभा भाजपा सांसद हर्ष महाजन अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे नीचे गिर पड़े।

बता दें कि भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में सांसद हर्ष महाजन शामिल होने पहुंचे थे। तभी मीडिया को बयान देते हुए वे सीने पर हाथ रखकर लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़े। इससे हड़कंप मच गया और महाजन की हालत देखकर सब घबरा गए। इस दाैरान साथ खड़े चाैपाल के विधायक बलबीर वर्मा व अन्य नेताओं ने उन्हें संभाला और तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने सांसद का इलाज किया।

किस वजह से​ बिगड़ी भाजपा सांसद की तबीयत?

बता दें कि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर सांसद हर्ष महाजन की तबीयत किस वजह से खराब हुई। हालांकि आईजीएमसी के कार्यवाहक एमएस डाॅ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि सांसद हर्ष महाजन की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उनके टेस्ट और आगे की जांच डॉक्टरों की टीम कर रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

ऐसी जानकारी सामने आई है कि सांसद हर्ष महाजन डायरिया से पीड़ित है। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ भी चल रहे थे। इतना ही नहीं भाजपा सांसद को शुगर की समस्या भी है। कई बार ऐसा हुआ है कि उन्हें चक्कर आए हैं। समय समय पर हर्ष महाजन अस्पताल में अपने स्वस्थ्य संबंधित जांच भी कराते रहते हैं।

भाजपा सांसद का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे पार्टी नेता

बता दें कि भाजपा सांसद हर्ष महाजन का हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और भगवान से उनके जल्दी ठीक होने और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews