‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी, पुलिस ने किया कब्जे में

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में छिड़ी जंग की यादें अभी ताजा ही थीं कि हिमाचल के देहरा में एक नई घटना ने लोगों को चौंका दिया। देहरा उपमंडल के सकरी गांव में खेतों में एक ऐसा गुब्बारा मिला जिस पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ था।
‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी, पुलिस ने किया कब्जे में

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में छिड़ी जंग की यादें अभी ताजा ही थीं कि हिमाचल के देहरा में एक नई घटना ने लोगों को चौंका दिया। रविवार देर शाम देहरा उपमंडल के सकरी गांव में खेतों में एक ऐसा गुब्बारा मिला जिस पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। यह गुब्बारा स्थानीय महिला निर्मला देवी के खेत में मिला। गुब्बारे के मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और इलाके में सनसनी फैल गई।

‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा मिला

गांव के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत थाना हरिपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और संदिग्ध गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में भय का माहौल पैदा कर सकती हैं, इसलिए पुलिस को सतर्क रहना चाहिए।

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा गुब्बारा कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और सभी पहलुओं से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

एसपी मयंक चौधरी ने आम जनता से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस विभाग को दें। इससे जांच में तेजी आएगी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews