हिमाचल प्रदेश: 17 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित, जारी हुए आदेश

हिमाचल प्रदेश और चंड़ीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं पंजाब के 3 जिलों में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे।
school

School News

हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 15 अगस्त, शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। 16, अगस्त को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद है और अब 18 अगस्त मंगलवार को स्कूल दोबारा खुलेंगे।

शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के निहारी में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 17 अगस्त के अवकाश की घोषणा की थी।  उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के चलते 15 अगस्त को विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल बुलाया गया है। इसके बदले अब 17 अगस्त को स्कूलों में अवकश दिया जा रहा है।

दरअसल, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 29 जुलाई को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 15 अगस्त को खुले रहेंगे। सभी स्कूलों में ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही जिला, उपमंडल और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समारोहों में छात्रों और स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए थे। 15 अगस्त को स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसी के मद्देनजर अब 17 अगस्त को विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

पंजाब-चंड़ीगढ़ में भी सोमवार को अवकाश घोषित

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जालंधर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया। वहीं मोहाली और होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से 17 अगस्त को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया।

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर के सभी स्कूलों में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश चंडीगढ़ के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी स्कूलों में लागू रहेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews