Hindi News

विनय कुमार होंगे हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष, AICC ने जारी किया पत्र, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अब वे प्रतिभा सिंह की जगह लेंगे। इसके साथ ही विनय कुमार ने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने मंजूर भी कर लिया।
विनय कुमार होंगे हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष, AICC ने जारी किया पत्र, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

Vinay Kumar Himachal Congress

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी आलाकमान में लंबे समय से काफी मंथन चल रहा था। 5 नेता इस पद के दावेदार माने जा रहे थे। जिसके बाद शनिवार को आखिरकार नाम पर मुहर लग ही गई। विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अब वे प्रतिभा सिंह की जगह लेंगे। इसके साथ ही विनय कुमार ने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने मंजूर भी कर लिया।

बता दें कि विनय कुमार शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत जिला सिरमौर में आने वाली आरक्षित विधानसभा सीट रेणुका से विधायक हैं। कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को आधिकारिक प्रेस रिलीज़ जारी कर विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विनय कुमार को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधायक दल के मेरे साथी विनय कुमार जी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका लंबे समय का जनसेवा का अनुभव निश्चित ही संगठन को नई दिशा और नई ताक़त देगा। हम एकजुट होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करेंगे और संगठन की मजबूती को नया आयाम देंगे।

Image

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews