होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। पिपरिया में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कर्मी की होशंगाबाद के सीएमएचओ कार्यालय में पिटाई का मामला सामने आया है। सूत्रों की माने तो महिला स्वास्थ्य कर्मी शासकीय कार्य से सीएमएचओ कार्यालय पहुंची थी जहां पर सीएमएचओ कार्यालय मै लिपिक के पद पर पदस्थ मदन वर्मा की पत्नी एवं डॉ पुत्री ने महिला स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई कर दी ,विवाद और मारपीट होते देख आफिस में हंगामा मच गया।कुछ लोगो ने यह पूरा नज़ारा मोबाइल के वीडियो में कैद कर लिया। हालांकि विवाद और मारपीट क्यों हुई कारण सामने नही आ पाया है।
होशंगाबाद सीएमएचओ कार्यालय में महिलाएं भिड़ी, जमकर एक दूसरे को मारा, वीडियो वायरल
Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:





