बेख़ौफ़ चौर: ATM मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास,चिंगारी से जले नोट

atm blast for theft in itarsi

होशंगाबाद/इटारसी, राहुल अग्रवाल।होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील का सबसे सुरक्षित स्थान आयुध निर्माणी अब चोरो का अड्डा बन चुका है। डर क्या होता यहाँ के चोरो को पता ही नहीं,गैस कटर मशीन गैस टंकी लेकर बेधड़क ATM मशीन काटते है।

चिंगारी से पूरे नोट जल जाते है और किसी को पता भी नहीं लगता है। मामला आयुध निर्माणी स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम का है। जहाँ चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया।गैस कटर से एटीएम मशीन को चोरों ने काटा,कटर से निकली चिंगारी से एटीएम में रखे नोटों में आग लग गई।

आयुध निर्माणी में इतनी बड़ी घटना से कही न कही सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही उजागर होती दिखाई दे रही है। सूत्र बताते है कि कल सुबह ही एटीएम में बैंक ने 10 लाख रुपये डाले थे। बड़ी बात यह है कि चोर अपने साथ गेस कटर भी ले गये, क्योंकि घटना स्थल पर गैस कटर भी मिला है। चोर चोरी कर के फरार तो हो गए अब पकड़ाते कब है, यह देखने बाली बात है।

atm-blast-for-theft

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews