नर्मदा किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश, पुलिस को देख नाव ने बैठकर भागे जुआरी

नर्मदापुरम में जुए के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। नर्मदा किनारे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर जुआरी नाव में सवार होकर भाग निकले।
Narmadapuram

नर्मदापुरम में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में अब माखनगर और शाहगंज पुलिस के संयुक्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। नर्मदा के किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। दोनों थाने की पुलिस टीम यहां एक साथ पहुंची। जिन्हें देखकर जुआरियों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

पुलिस से बचने के लिए ये सारे जुआरी एक ही नाव में बैठकर भाग निकले। कुछ ऐसे भी थे जो नदी पार करके फरार हो गए। इस दौरान नदी का बहाव काफी तेज था। ऐसे में पुलिस इनका पीछा नहीं कर पाई। हालांकि मौके से ताश की गाड़ी और नाव जब्त की गई है। मौके पर लगा हुआ टेंट भी नष्ट कर दिया गया है।

शिकायत के बाद कार्रवाई

पुलिस की इस करवाई के बारे में नर्मदापुरम एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने बताया कि लंबे समय से नर्मदा नदी के किनारे जुआ फड़ चलाने की शिकायत सामने आ रही थी। किसी को देखते हुए ऑपरेशन चलाया गया। सोहागपुर एसडीओपी अरविंद शाह के नेतृत्व में माखननगर और शाहगंज थाना प्रभारी और उनकी टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा गया।

नदी में कूदे जुआरी

जब पुलिस मौके पर कार्य करने के लिए पहुंची तो जुआ संचालक और जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद पड़े। लगभग 40 से 50 लोग नाव में बैठकर भाग निकले। जबकि कुछ नदी में कूद कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश करते नजर आए।

दुर्गम जगहों पर फड़

जानकारी के मुताबिक जुआ संचालक पुलिस से बचने के लिए दुर्गम जगह पर जुआ फड़ चलते हैं। यहां लोगों को नाव और ट्रैक्टर के जरिए पहुंचाया जाता है। जुआ खेलने वालों को अड्डे तक पहुंचाने के लिए इनकी गाड़ियां 5 से 7 किलोमीटर दूर खड़ी करवाई जाती है। इसके बाद जुआरियों को ट्रैक्टर की मदद से नर्मदा किनारे लाया जाता है। उसके बाद इन्हें नाव में बैठाकर अड्डे पर पहुंचाया जाता है। इन जगहों पर कार्रवाई के दौरान दुर्घटना का खतरा रहता है।

4 पर की गई कार्रवाई

जुआ गतिविधियों के संचालन के इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुद्धा मीना, विनीत गोस्वामी, पलटा और सतीश अहिरवार के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 12 लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें जुआरियों को लाने ले जाने के लिए नाव और ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया गया है। जो लोग मौके पर नहीं मिले उनके परिजनों को।नोटिस दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews