कलेक्टर-एसपी ने किया नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर-एसपी ने किया नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। शहर में चल रहे ब्रिज निर्माण प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर धनंजय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने इटारसी नाका में प्रगतिरत ओवरब्रिज निर्माण कार्य एवं नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण दौरान डीआरएम रेलवे उदय बोरवणकर से मौके पर ही दूरभाष से चर्चा कर उन्हें लंबित निर्माण कार्य से आवागमन बाधित होने की समस्या व वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर एवं डीआरएम ने चीफ इंजीनियर संजीव कुमार को निर्देशित किया कि वे ब्रिज निर्माण कार्य का फील्ड में नियमित रिव्यू करें एवं कार्य तेजी से पूर्ण कराएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या ने हो तथा आवागमन बाधित ना हो।

कलेक्टर ने एसडीएम होशंगाबाद को चीफ इंजीनियर के साथ समन्वय स्थापित कर ब्रिज निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं निर्माण कार्य तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार को कार्य में गति लाने निर्देश दिए गए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार के द्वारा निर्देश के बावजूद लापरवाही बरती जाती है तो उन्हें पब्लिक न्यूसेंस के तहत नोटिस जारी किया जाए।

इसके बाद कलेक्टर ने नर्मदा ब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को 3 दिन में टूटी फूटी रैलिंग्स की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आरडीसी को निर्देशित किया कि नर्मदा ब्रिज में रेलिंग में रेडियम लाइट लगाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए ताकि वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आदित्य रिछारिया मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews