Hindi News

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर निकले, बिना सिलेंडर के चूल्हे पर सेंकी रोटियां

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर निकले, बिना सिलेंडर के चूल्हे पर सेंकी रोटियां

इटारसी, राहुल अग्रवाल। लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर सवाल कांग्रेसियों ने रसोई गैस, पेट्रोल और खाने के तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बिना सिलेंडर के चूल्हे के नीचे लकड़ी जलाकर केंद्र सरकार द्वारा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Suspended: MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन- 5 शिक्षक और 1 पटवारी निलंबित

महंगाई के विरोध में इस अनूठे प्रदर्शन में कांग्रेसी आरएमएस ऑफिस के सामने से बैलगाड़ी पर चढ़कर बाजार होते हुए जयस्तंभ पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिना सिलेंडर के गैस चूल्हे के नीचे आग जलाकर सांकेतिक रूप से रोटियां बनाई। ये प्रदर्शन चल ही रहा था कि कांग्रेस नेता अमित कापरे छाती पर अंधभक्त वाली पट्टी लगाकर तख्ती लेकर बीच में बैठ गए। तख्ती पर लिखा था कि पत्थर खा कर जी लूंगा पर वोट तो मोदी को ही दूंगा। इसके माध्यम से उन्होंने भाजपा समर्थकों पर तंज कसा। इस दौरान विजय दुबे काकू भाई भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में सभी जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना से वैसे ही लोगो की रोजीरोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। ऊपर से केंद्र सरकार लगातार जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। दाल, सब्जी, अनाज, खाने का तेल, रसोई गैस अन्य चीजों के दामों में बढ़ोत्तरी से मध्यमवर्गीय परिवार के किचन पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। व्यक्ति की आय सीमित है और खर्च बढ़ रहा है। बढ़ती हुई महंगाई से लोगों की जेबों पर खासा असर पड़ रहा है जिसको देखते हुए आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया ताकि केंद्र सरकार की नींद खुले और वह इस गंभीर समस्या को समझ कर इसका हल निकाले।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews